एजुकेशन

आई.एस.सी. में सी.एम.एस. छात्र अर्यान तारिक (99.75ः) आल इण्डिया टाॅपर बने

देश में सर्वश्रेष्ठ रहा सी.एम.एस. का आईएससी-आईसीएसई बोर्ड परीक्षाफल
आई.सी.एस.ई. में सी.एम.एस. छात्रा अनुकृति दिनेश राय एवं श्रेष्ठ मेहरोत्रा (99.60ः) द्वितीय नेशनल टाॅपर
सी.एम.एस. के 74 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर रचा इतिहास

लखनऊ ।CISCE यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने रविवार दोपहर 3 बजे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आउट कर दिया। 12वीं में CMS लखनऊ के छात्र मो. आर्यन तारिक ने देशभर में टॉप किया है। उन्हें 99.75% मार्क्स मिले हैं। वहीं, 10वीं में आगरा के सेंट एंथनी जूनियर कॉलेज की अविशी सिंह ने टॉप किया है। उन्हें 99.80% मार्क्स मिले हैं।

वहीं, CMS की अर्पिता सिंह और आयशा खान के साथ कुल 9 बच्चे 12वीं में सेकेंड रैंक पर हैं। इन बच्चों ने 99.50% नंबर हासिल किए हैं। जबकि 99.25% के साथ 6 बच्चे थर्ड पोजिशन पर हैं। टॉप-3 में लखनऊ के 10 बच्चे हैं।

10वीं में सेकेंड रैंक पर 99.60% नंबर के साथ 4 बच्चे हैं। इनमें लखनऊ की सुहानी अग्रवाल, मेरठ की काजल गोयल, लखनऊ की अनुकृति और कानपुर के श्रेष्ठ मल्होत्रा शामिल हैं। थर्ड पोजिशन पर 99.40% नंबर के साथ 18 बच्चे हैं।
सुमन सुप्रभात से बातचीत में तारिक ने कहा, ”इमोशनल मूमेंट है। काफी खुशी हो रही है। इतना अच्छा रिजल्ट आया है। मेहनत पूरी की थी। इतने नंबर एक्सपेक्ट नहीं किए थे। स्कूल के अलावा घर पर डेली 3 से 4 घंटे रिवीजन करता था। मुझे नीट क्वालीफाई करके कॉर्डियोलॉजिस्ट बनना है।”
लखनऊ के CMS राजेन्द्र नगर ब्रांच के तनिष्क सोनकर ने 99.50% मार्क्स के साथ ऑल इंडिया 2nd रैंक हासिल की है। उनके पिता सुनील कुमार सोनकर और मां रूबी सोनकर ने बताया कि बहुत खुशी की बात है। आज बेटे में दोहरी खुशी दी है। आज का मदर्स डे जीवन भर मेरे लिए खास होगा।

तनिष्क स्कूल के बाद रोजाना 6 घंटे पढ़ाई करते थे। आगे चलकर कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने माना AI बड़ा संकट बन सकता हैं इसलिए सरकार को इस दिशा में जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।
लखनऊ के लक्षमणपुरी इलाके की रहने वाले रिटायर्ड बैंकर अनवार अहमद खान और उनकी पत्नी हसीब खान की बेटी आयशा खान को 12वीं में 99.5% मार्क्स मिले। उन्होंने रोजाना 12 घंटे पढ़ाई की हैं। आगे चलकर साइकोलॉजी के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहती हैं।
CMS गोमती नगर के दसवीं के स्टूडेंट्स सोहम त्रिपाठी ने 99.4% मार्क्स हासिल किया है। सोहम आगे चलकर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट बनना चाहता हैं। उनका मसकद देश को AI में मजबूत करना हैं। उनके पिता अवनीश त्रिपाठी फार्मासिस्ट हैं और मां ममता शुक्ला शिक्षक हैं। उन्होंने 4 से 5 घंटे की रेगुलर पढ़ाई की और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाई।

दूसरे बच्चों को क्या टिप्स देंगे? इस सवाल के जवाब में तारिक ने कहा, ”पढ़ाई के साथ कंसिस्टेंट रहना चाहिए। कभी बहुत ज्यादा प्रेशर नहीं लेना चाहिए। कभी लगे कि नहीं हो पाएगा, तब भी खुद पर पूरा कॉन्फिडेंस रखें। हमेशा यही सोचिए कि मेहनत की है, तो रिजल्ट अच्छा आएगा।’

आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा-2023 में सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के मेधावी छात्रों ने इस वर्ष फिर से अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराकर राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा की नेशनल मेरिट लिस्ट के प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनों स्थानों पर सी.एम.एस. के 8 छात्रों ने कब्जा जमाया है, जिसमें सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्र मोहम्मद अर्यान तारिक 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर आॅल इण्डिया टाॅपर बने हैं जबकि 99.50 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. के 3 छात्रों, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र तनिष्क सोनकर, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अर्पिता सिंह एवं गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा आयशा खान ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय रैंक अर्जित की है। इसी प्रकार, सी.एम.एस. के 4 छात्रों ने 99.25 प्रतिशत अंको के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय रैंक अर्जित की है, जिनमें सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र अभिदीप शिखर व आदित्य यादव एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड की छात्रा श्रेयसी गुप्ता, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की जान्हवी मिश्रा शामिल हैं।
आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. के 15 छात्रों ने नेशनल मेरिट लिस्ट के द्वितीय व तृतीय स्थानों पर कब्जा जमाया है।

99.60 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अनुकृति दिनेश राय एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्र श्रेष्ठ मेहरोत्रा ने द्वितीय नेशनल रैंक अर्जित की है जबकि 99.40 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. के 13 छात्रों ने तृतीय नेशनल रैंक अर्जित की है, जिनमें गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के अक्षत यादव एवं हशीर शेख, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के सोहम त्रिपाठी व शिवांग कुमार शुक्ला, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की नित्या मिश्रा, चैक कैम्पस के मोहम्मद सायम सुल्तान एवं सुकृति त्रिपाठी, महानगर कैम्पस के अशीष शुक्ला, रितिज पाठक, रितिशा पाठक, सार्थ तिवारी, सकीना हसन एवं राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्र निखिल सक्सेना शामिल हैं।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 74 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपने ही पिछले रिकार्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा है। श्री शर्मा ने बताया कि आईएससी एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा-2023 में सी.एम.एस. से कुल 6650 छात्र परीक्षा में बैठे, जिसमें से 63 प्रतिशत अर्थात 4169 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। 364 छात्रों अर्थात 5.5 प्रतिशत छात्रों ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं जबकि 1806 छात्रों अर्थात 27 प्रतिशत छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि आई.सी.एस.ई. एवं आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि श्री दुर्गा शंकर मिश्रा, आई.ए.एस., मुख्य सचिव, उ.प्र. कल 15 मई, सोमवार को अपरान्हः 11.30 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम में आयोजित भव्य ‘सम्मान समारोह’ में पुरष्कृत कर सम्मानित करेंगे। इससे पहले, बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. के टाॅपर छात्र ‘विक्ट्री मार्च’ निकालेंगे। ‘विक्ट्री मार्च’ कल दिनाँक 15 मई 2023, सोमवार को प्रातः 7.00 बजे गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस थाना से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) आॅडिटोरियम तक जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button