देश

एकनाथ शिंदे सरकार द्वारा मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर का सस्पेंशन ऑर्डर वापस

मुंबई। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का सस्पेंशन ऑर्डर वापस ले लिया है। सरकार ने उनके खिलाफ लगे सभी आरोप भी हटा लिए हैं। सरकार ने कहा है कि सस्पेंशन पीरियड को ऑन ड्यूटी माना जाएगा। राज्य सरकार ने दिसंबर 2021 में परमबीर सिंह को सस्पेंड किया था। परमबीर 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि CAT (सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल) ने एक फैसले में परमबीर सिंह की विभागीय जांच को गलत बताया था और उसे बंद करने का आदेश दिया। CAT ने उनके सस्पेंशन को भी गलत बताया और आदेश वापस लेने को कहा। उसी के मुताबिक यह फैसला लिया गया है।
25 फरवरी 2021 को बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के घर के बाहर एक वाहन में धमाका हुआ था। इसे केस में पुलिस अधिकारी सचिव वझे को गिरफ्तार किया गया था। केस की जांच के दौरान मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए इकट्ठा करके देने के लिए कहा था। परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में ये आरोप लगाए थे।
17 मार्च, 2021 को परमबीर को मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया था। उन्हें महाराष्ट्र राज्य होम गार्ड का जनरल कमांडर बनाया गया था।
2021 में तब की उद्धव सरकार ने परमबीर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की।
दिसंबर 2021 को महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने परमबीर को सस्पेंड कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button