मणिपाल हेल्थमैप ने हैदराबाद की मेडसिस पैथलैब्स का किया अधिग्रहण
लखनऊ : एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, बेंगलुरू की डायग्नोस्टिक सर्विस प्रोवाइडर कंपनी, मणिपाल हेल्थमैप ने हैदराबाद की मेडसिस पैथलैब्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है। अपने पैरेंट ब्रैंड मणिपाल ट्रू टेस्ट के बैनर तले, मणिपाल हेल्थमैप, 23 नए केंद्रों के साथ अपने पंख फैला रही है। इस तरह, अब कंपनी के पास 16 राज्यों में 100 से ज्यादा केंद्र हो गए हैं। इससे एक बड़े इंटेग्रेटेड डायग्नोस्टिक सर्विस ब्रैंड के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हो गई है। मणिपाल हेल्थमैप ने मेडसिस पैथलैब्स में 84 प्रतिशत हिस्सेदारी अप्रैल, 2022 में हासिल की थी। इसके लिए नकद सौदे के रूप में 100 करोड़ रुपये चुकाए गए थे। हाल में कंपनी ने इस डील का शेष 16 प्रतिशत हिस्सा भी हासिल कर लिया है। उधर, हैदराबाद स्थित मुख्यालय से संचालित मेडसिस पैथलैब्स के पास देशभर में 23 लैब्स थीं। हैदराबाद स्थित मुख्य लैब को एनएबीएल मान्यता प्राप्त है। इसे मॉलीक्यूलर, साइटोजेनेटिक्स, हिस्टोपैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल है। शेष लैब्स में बायोकेमिस्ट्री, हिमेटोलॉजी और इम्युनोलॉजी टेस्ट्स के लिए सभी सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
नए अधिग्रहण के बारे में मणिपाल हेल्थमैप के सीईओ डॉ. (कैप्टन) संदीप शर्मा ने बताया, “यह मणिपाल समूह में सबसे बड़ा इंटेग्रेटेड डायग्नोस्टिक सर्विसेज ब्रैंड बनने के लिए एक और कोशिश है। हमें मेडसिस पैथलैब्स के अधिग्रहण और इसे मणिपाल हेल्थमैप परिवार में शामिल करते हुए खुशी महसूस हो रही है। इस अधिग्रहण के साथ, हम विश्व-स्तरीय डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहे हैं। इस अधिग्रहण के बाद, अब हम 16 राज्यों में अपने 50 लाख से ज्यादा संतुष्ट ग्राहकों की सेवा कर रहे हैं। इससे नई तकनीकों के साथ उच्च स्तरीय और कम लागत वाली रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हमारे संकल्प का पता चलता है।”
डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि मेडसिस पैथलैब्स के सीईओ डॉ. भरत कुमार अनागनी, इस सौदे को आसानी से पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
मणिपाल हेल्थमैप को अपने सभी केंद्रों के माध्यम से आधुनिकतम तकनीक, सस्ती उपलब्धता और हाई एंड क्लीनिकल रिजल्ट्स देने के लिए जाना जाता है। मणिपाल हेल्थमैप के इंटेग्रेटेड डायग्नोस्टिक्स सेंटर्स पर डायग्नोस्टिक सेवाओं की पूरी रेंज उपलब्ध है। जहां कोई भी व्यक्ति विभिन्न प्रकार के टेस्ट्स और स्कैन करा सकता है। इनमें खून की जांच, एक्स-रे या एमआरआई आदि शामिल हैं। यह सुविधा मरीजों की परेशानी कम करती है और आपकी सेहत की पूरी तस्वीर पाने में डॉक्टर की मददगार भी है। मणिपाल हेल्थमैप, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी, दोनों को एकसमान महत्व देती है और बी2जी, बी2बी, बी2सी और कॉरपोरेट्स सहित विभिन्न क्षेत्रों की विभिन्न जरूरतों को पूरा कर रही है।
पुणे, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू, कोल्हापुर और नागपुर जैसी कुछ जगहों पर इन दोनों लैब्स के सेंटर्स काम कर रहे थे। अब नई कंपनी के तहत, इन सेंटर्स पर संयुक्त बैक-एंड संचालन होगा।
इसके अलावा, मणिपाल हेल्थमैप, आईजेनेटिक डायग्नोस्टिक के साथ अधिग्रहण की प्रक्रिया पर भी काम कर रही है। यह प्रक्रिया अब रेगुलेटर की मंजूरी के लगभग अंतिम चरण में है।
सुमन सुप्रभात
7007311520