उत्तर प्रदेशएजुकेशन

सी.एम.एस. के सात छात्र बने आईएएस,बनाया कीर्तिमान

लखनऊ। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक 7 छात्रों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर विद्यालय का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है, जिनमें सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र मनन अग्रवाल (46वीं रैंक), सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अनुजा त्रिवेदी (80वीं रैंक), सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र आदित्य श्रीवास्तव (236वीं रैंक), सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्र अमित गुप्ता (246वीं रैंक) एवं
सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा अनुश्री सचान (633वीं रैंक) शामिल हैं। इन पाँचो छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है। डा. गाँधी ने सी.एम.एस. शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि सी.एम.एस. शिक्षकों के कठिन परिश्रम से ही छात्रों की नींव मजबूत हुई है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है।सिटी मोन्टेसरी स्कूल के एक और छात्र रजत सिंह (379वीं रैंक) ने आई.ए.एस. परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इस प्रकार सी.एम.एस. के कुल 6 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है।

श्री शर्मा ने बताया कि मनन अग्रवाल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा से सी.एम.एस. से ही प्राप्त की है एवं सदैव ही विद्यालय के होनहार छात्र रहे हैं। इन्होंने आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की परीक्षा 97.60 प्रतिशत एवं आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा 99 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) से उत्तीर्ण की। मनन अग्रवाल सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी को अपना आदर्श एवं प्रेरणास्रोत मानते हैं और जय जगत व वसुधैव कुटुम्बम की भावना के अनुसार विश्व में एकता व शान्ति स्थापना में योगदान देना चाहते हैं। मनन खासकर भारतीय विदेश सेवा में जाना चाहते हैं।

इसी प्रकार, सी.एम.एस. छात्रा अनुजा त्रिवेदी ने भी कक्षा-4 से 12वीं तक शिक्षा सी.एम.एस. से प्राप्त की है। अनुजा ने आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की परीक्षा 97.80 प्रतिशत एवं आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा 98 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) से उत्तीर्ण की है। अनुजा के पिताजी सिविल सेवा से अवकाश प्राप्त हैं जबकि माताजी गृहणी हैं।

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के एक और छात्र रजत सिंह (379वीं रैंक) ने आई.ए.एस. परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इस प्रकार सी.एम.एस. के कुल 6 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष आई.ए.एस. में चयनित छात्रों में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र मनन अग्रवाल (46वीं रैंक), सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अनुजा त्रिवेदी (80वीं रैंक), सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र आदित्य श्रीवास्तव (236वीं रैंक), सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्र अमित गुप्ता (246वीं रैंक), सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र (379वीं रैंक) एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा अनुश्री सचान (633वीं रैंक) शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापकडा. जगदीश गाँधी ने इन सभी छात्रों को हार्दिक बधाई दी है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एमं.एस. के इन सभी होनहार छात्रों की अभूतपूर्व सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से सी.एम.एस. के स्वर्णिम इतिहास में एक और नया अध्याय जोड़ दिया है।

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 7 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) में चयनित होकर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष आई.ए.एस. में चयनित छात्रों में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र मनन अग्रवाल (46वीं रैंक), सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अनुजा त्रिवेदी (80वीं रैंक), सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के छात्र आदित्य श्रीवास्तव (236वीं रैंक), सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्र अमित गुप्ता (246वीं रैंक), सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र (379वीं रैंक), सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा साक्षी मोहन (572वीं रैंक) एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा अनुश्री सचान (633वीं रैंक) शामिल हैं।


श्री शर्मा ने बताया कि रजत सिंह सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र रहे हैं और नर्सरी से लेकर कक्षा-12 तक की सम्पूर्ण प्राथमिक शिक्षा सी.एम.एस. से ही प्राप्त की है। रजत ने आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की परीक्षा 95 प्रतिशत एवं आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा 96 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की। रजत के पिता श्री राकेश कुमार सिंह डी.एफ.ओ. हैं जबकि माता श्रीमती प्रतिमा सिंह गृहणी हैं। रजत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button