Friday, October 23, 2026
Homeबिज़नेसक्रॉम्पटन ने लॉन्च किया Ameo Chop’N’Peel

क्रॉम्पटन ने लॉन्च किया Ameo Chop’N’Peel

क्रॉम्पटन ने लॉन्च किया Ameo Chop’N’Peel, अब एक ही अप्लायंस से छीलने, काटने और फेंटने की सुविधा

लखनऊ 23अक्टूबर 2026। रोज़ाना खाना पकाने में कई तरह की तैयारी करनी पड़ती है, जैसे लहसुन छीलना, सब्ज़ियाँ काटना या सामग्री को फेंटना। जिन घरों में लोग बहुत व्यस्त रहते हैं, वहाँ ये छोटे-छोटे लगने वाले काम भी रोज़ का खाना तैयार करने में काफी समय और मेहनत लेते हैं। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने Ameo Chop’N’Peel लॉन्च किया है। यह एक ऑल-इन-वन किचन अप्लायंस है, जिसमें छीलने, काटने और फेंटने की सुविधाएं एक ही अप्लायंस में मिलती हैं।कई घरेलू रसोइयों के लिए, व्यस्त दिनचर्या और रसोई में सीमित जगह के कारण, किचन अप्लायंस चुनते समय इस्तेमाल में आसानी और एक ही अप्लायंस से कई काम करने की सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है। रोजमर्रा के कामों, जैसे लहसुन छीलने और सामग्री काटने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही हाथों में गंध रह जाती है और बाद में साफ-सफाई भी करनी पड़ती है।
इसी जरूरत को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया क्रॉम्पटन Ameo Chop’N’Peel इस्तेमाल में आसान है और एक ही अप्लायंस से कई सारे काम करने की सुविधाएं देता है।
इससे लहसुन की कलियों को सीधे हाथ से छुए बिना छीलने, सामग्री को तेजी से एक समान काटने और फेंटने के साथ यह अप्लायंस खाना बनाने की तैयारी को आसान बनाता है।
इसका पारदर्शी बाउल सामग्री तैयार होते समय उपभोक्ता को उस पर नजर रखने की सुविधा देता है, जबकि अलग होने वाले हिस्सों के कारण इसकी सफाई भी आसान रहती है। यह खासतौर पर छोटी रसोई के लिए बहुत उपयोगी है।
क्रॉम्पटन Ameo Chop’N’Peel की प्रमुख विशेषताएं
Ameo Chop’N’Peel में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो खाने की तैयारी को आसान और सुविधाजनक बनाने में मदद करते हैं:
Ninja Peel Technology: इसमें लहसुन छीलने के लिए एक खास अटैचमेंट दिया गया है। इससे लहसुन की कलियों को सीधे हाथों से छीलने की ज़रूरत कम होती है और हाथों में गंध रह जाने की परेशानी से बचने में मदद मिलती है। यह तकनीक एक ही बार घुमाने पर लहसुन का 90% तक छिलका हटा देती है, जिससे रसोई का काम जल्दी पूरा करने में मदद मिलती है।
Salad Ninja Technology: इसमें डुअल S-शेप्ड Ninja ब्लेड दिए गए हैं, जो सामग्री को अधिक सहजता और एकसमान तरीके से काटने में मदद करते हैं।
300 वॉट की शक्तिशाली मोटर: इसकी मोटर छीलने, काटने और फेंटने के कामों को संचालित करती है, जिससे खाना पकाने की तैयारी में लगने वाला समय कम करने में मदद मिलती है।
800 मिलीलीटर फूड-ग्रेड बाउल: इसमें स्टेनलेस-स्टील ब्लेड के साथ एक पारदर्शी फूड-ग्रेड बाउल है, जिससे उपभोक्ता सामग्री काटते समय उसे आसानी से देख भी सकता है।
कॉम्पैक्ट और बहुउपयोगी डिजाइन: एक ही अप्लायंस में छीलने, काटने और फेंटने की सुविधाएं मिलने से रसोई में जगह बचाने और रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने में मदद मिलती है।
आसान सफाई और स्टोरेज: इसके अलग किए जा सकने वाले हिस्सों को साफ करना आसान हो जाता है। इसके साथ ही कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के कारण इसे छोटी रसोई में रखना भी आसान हो जाता है।
सिंगल टच ऑपरेशन: एक बटन दबाकर इसे आसानी से और सुविधाजनक तरीके से संचालित किया जा सकता है।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के बिजनेस यूनिट हेड – किचन अप्लायंसेज, आनंद कुमार एन ने कहा, “रोजाना खाना पकाने में कई छोटे-छोटे काम शामिल होते हैं। भले ही हर काम में बस कुछ ही मिनट लगें, लेकिन पूरा खाना तैयार करने में इन पर लगने वाला समय और मेहनत काफी बढ़ जाती है। Ameo Chop’N’Peel के साथ, हमारा प्रयास इन बार-बार किए जाने वाले कामों को आसान बनाना और भोजन तैयार करने की कई जरूरतों को एक ही अप्लायंस में समेटना है। हमारा उद्देश्य एक ऐसा बहुउपयोगी समाधान तैयार करना था, जो रोज़मर्रा के खाना पकाने को सुविधाजनक बनाए, खासकर उन लोगों के लिए जो ऐसे सुविधाजनक समाधानों की तलाश में हैं, जो उनकी रसोई की जगह और दिनचर्या के अनुरूप हों। तैयारी से जुड़े अलग-अलग कामों को एक साथ लाकर Ameo Chop’N’Peel को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि तैयारी में समय कम लगे और उपभोक्ता अपने बनाए खाने का आनंद लेने पर अधिक ध्यान दे सकें।”
Ameo Chop’N’Peel के लॉन्च के साथ क्रॉम्पटन अपने किचन अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। इसके उत्पाद बेहतर प्रदर्शन, सुविधा और इस्तेमाल में आसानी को एक साथ लाते है और उपभोक्ताओं के लिए रोज़मर्रा के खाने की तैयारी को आसान बनाते हैं।
क्रॉम्पटन Ameo Chop’N’Peel रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ₹2,999 की कीमत में उपलब्ध है। इस अप्लायंस के साथ 2 साल की वारंटी मिलती है, और इसमें व्हिस्किंग अटैचमेंट, लहसुन छीलने वाला अटैचमेंट, यूज़र मैनुअल और वारंटी कार्ड शामिल हैं।

स्पेशल स्टोरीज