Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकेजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग का ९३वां स्थापना दिवस मनाया...

केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग का ९३वां स्थापना दिवस मनाया गया

लखनऊ।किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने अपना ९३वां स्थापना दिवस गरिमामय ढंग से मनाया। लगभग एक शताब्दी से यह विभाग महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और उपचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है। समारोह में शिक्षक, पूर्व छात्र, रेज़िडेंट डॉक्टर और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लेकर विभाग की उपलब्धियों को याद किया।
मुख्य व्याख्यान एम्स ऋषिकेश की विभागाध्यक्ष डॉ. जया चतुर्वेदी ने ‘एंडोक्राइन डिसरप्टर्स और महिलाओं का स्वास्थ्य’ विषय पर दिया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं में मौजूद हानिकारक रसायन हार्मोन तंत्र को प्रभावित करते हैं, जिससे मासिक धर्म अनियमितता, बांझपन, पीसीओएस, थायरॉइड समस्या, गर्भावस्था संबंधी जटिलताएं और कुछ प्रकार के कैंसर हो सकते हैं।विभाग ने वर्ष २०२४–२५ की उपलब्धियों के रूप में बेबी फीडिंग पॉड की स्थापना, दोपहर २ से ४ बजे तक संचालित होने वाली ६ नई विशेषज्ञ क्लीनिकों की शुरुआत तथा मातृ-सिक नवजात देखभाल इकाई की स्थापना की जानकारी दी, जिससे समय से पूर्व जन्मे शिशुओं की देखभाल बेहतर हो सकेगी।कार्यक्रम में सभी नर्सिंग स्टाफ ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। डॉ. प्रभा यादव को संवेदनशील रेज़िडेंट डॉक्टर के रूप में सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट उपस्थिति वाले कर्मचारियों और रेज़िडेंट्स को भी पुरस्कृत किया गया। समापन पर विभाग को उत्कृष्ट बनाए रखने वाले सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों का आभार व्यक्त किया गया।

स्पेशल स्टोरीज