Sunday, October 5, 2025
Homeदेशतमिलनाडु में विजय की रैली में भगदड़, 36 की मौत, 58 से...

तमिलनाडु में विजय की रैली में भगदड़, 36 की मौत, 58 से ज्यादा घायल

लखनऊ, 27 सितम्बर 2025। तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ (TVK) की रैली में शनिवार शाम भीषण भगदड़ मच गई। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 16 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने बताया कि 58 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
जानकारी के मुताबिक, रैली के दौरान 9 साल की एक बच्ची भीड़ में गुम हो गई थी। विजय ने मंच से पुलिस और अपने कार्यकर्ताओं से बच्ची को ढूंढने की अपील की। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई और कुछ लोग बेहोश होकर गिर पड़े। स्थिति बिगड़ने पर विजय ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल से निकल गए।
रैली के लिए प्रशासन ने 10 हजार लोगों की अनुमति दी थी। अधिकारियों का अनुमान था कि लगभग 50 हजार लोग जुटेंगे, लेकिन वहां करीब 1 लाख 20 हजार लोग पहुंच गए थे। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भीड़ काबू से बाहर हो गई और हादसा हो गया।

स्पेशल स्टोरीज