Diwali Lantern
Thursday, November 13, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबड़ी खबर : मुजफ्फरनगर में पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली, बेटे...

बड़ी खबर : मुजफ्फरनगर में पिता ने बेटे-बहू को मारी गोली, बेटे की मौत, बहू गंभीर

मुजफ्फरनगर,24 अक्टूबर 2025: शुक्रवार सुबह पारिवारिक विवाद के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई। मोहल्ला चौक में रहने वाले बृजवीर सिंह ने गुस्से में आकर अपने बेटे और बहू को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि सुबह किसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा हुआ था। इसी दौरान बृजवीर सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और सामने खड़े बेटे रॉबिन व बहू रविता पर फायर कर दिया।
फायरिंग के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पड़ोसियों ने तत्काल दोनों को कार से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रॉबिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि रविता को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मृतक रॉबिन की पत्नी रविता ने अस्पताल में बताया कि झगड़े के बाद उनके ससुर ने अचानक बंदूक निकाल ली और गोली चला दी। पहली गोली उनके पति को लगी, जिससे वे मौके पर गिर पड़े, जबकि दूसरी गोली उनके हाथ में लगी।
परिवार में रॉबिन, उनकी पत्नी रविता, 16 वर्षीय बेटा आकर्ष और 9 वर्षीय बेटी अक्षि हैं। रॉबिन घर का इकलौता बेटा था। घटना के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके से बंदूक बरामद कर ली है और मामले की जांच में जुटी है।

स्पेशल स्टोरीज