एजुकेशन

CBSE 10वीं के रिजल्ट में लखनऊ का दबदबा:आदित्य सिंह को मिले 98.8%

CBSE के 12वीं के बाद 10वीं के भी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए। हाईस्कूल में लखनऊ के LPS के आदित्य सिंह को 98.8% मार्क्स मिले। इसके अलावा जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की अदिति पांडेय को 98%, कुनाल मिश्रा को 97.2%, आयुष्मान जैन को 97% मार्क्स मिले।

CBSE 10वीं में लखनऊ के LPS साउथ सिटी के छात्र आदित्य सिंह ने 98.8% मार्क्स स्कोर किए हैं। उनके पिता उपेंद्र सिंह उत्तर रेलवे में ट्रेन मैनेजर (गार्ड) हैं। उनकी मां संगीता सिंह गृहणी हैं। मां-बाप के लिए दोहरी खुशी इसलिए भी हैं क्योंकि जुड़वा बच्चों ने बेहतरीन परफॉर्म किया हैं। आदित्य आगे चलकर IIT से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। उनके बड़े भाई हर्षवर्धन सिंह मेरठ से MBBS कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button