Wednesday, December 3, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदेव दीपावली पर काशी में रहेंगे सीएम योगी

देव दीपावली पर काशी में रहेंगे सीएम योगी

शाम ५ बजे सीएम योगी वाराणसी पहुंचेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार देव दीपावली का पर्व स्वयं काशी में मनाएंगे। शाम ५ बजे सीएम योगी वाराणसी पहुंचेंगे और नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर घाटों की भव्यता का अवलोकन करेंगे। वह क्रूज से दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का दिव्य दृश्य निहारेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री चेत सिंह घाट पर आयोजित लेजर शो का आनंद लेंगे और विश्वनाथ धाम के सामने होने वाली आतिशबाजी भी देखेंगे।
देव दीपावली के अवसर पर इस बार १५ लाख से अधिक दीपों से पूरी काशी जगमगाएगी। घाटों की श्रृंखला, मंदिरों और गलियों में दीपों की अनगिनत लौ से सम्पूर्ण नगर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आभा से भर उठेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा काशी में चल रही भव्य तैयारियों को और गति देगा।

स्पेशल स्टोरीज