Wednesday, December 3, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसी.एम.एस. शिक्षिका सम्मानित

सी.एम.एस. शिक्षिका सम्मानित

लखनऊ, 23 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ शिक्षिका
डा. सुनीता पाण्डेय को शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु ‘एक्सीलेन्स इन ट्रान्सफार्मेटिव एजूकेशन’ अवार्ड से नवाजा गया है। नई दिल्ली के होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में प्रख्यात क्रिकेटर श्री सुनील गावस्कर ने डा. पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इस उपलब्धि हेतु डा. सुनीता पाण्डेय को हार्दिक बधाई दी है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि डा. पाण्डेय ने बड़े ही लगन व परिश्रम से भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के साथ ही उन्हें रचनात्मक व सृजनात्मक शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया है। डा. पाण्डेय को इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाना यह दिखाता है कि सी.एम.एस. शिक्षक रचनात्मक सामाजिक बदलाव में महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। डा. पाण्डेय शैक्षिक क्षेत्र में ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने हेतु विशेष रूप से जानी जाती हैं।
श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है। सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 66 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। इन्हीं विद्वान शिक्षकों की बदौलत सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।

स्पेशल स्टोरीज