नई दिल्ली, 11 नवम्बर 2025।गृह मंत्रालय ने दिल्ली कार ब्लास्ट मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। यह फैसला घटना के करीब 20 घंटे बाद लिया गया। यह धमाका 10 नवंबर की शाम 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक सफेद i20 कार में हुआ था।
धमाके में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 12 हो गई है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। करीब 20 लोग घायल हैं, जिनका इलाज दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। अब तक केवल दो शवों की पहचान हो सकी है, जबकि बाकी की पहचान DNA जांच के माध्यम से की जाएगी।
CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग
जांच एजेंसियों को एक CCTV फुटेज मिला है जिसमें वही सफेद i20 कार मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से निकलती दिखाई दे रही है। फुटेज में काले मास्क में एक शख्स कार में बैठा नजर आया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उस शख्स की पहचान डॉ. मोहम्मद उमर नबी के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का निवासी था।
पुलिस का कहना है कि उमर ने कार में रखे विस्फोटकों के साथ खुद को उड़ा लिया। शुरुआती फोरेंसिक जांच में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है।
परिवार से DNA सैंपल लिए गए
दिल्ली पुलिस ने कश्मीर पुलिस के सहयोग से उमर नबी के मां, पिता और दो भाइयों को हिरासत में लेकर उनके DNA सैंपल लिए हैं। इसके अलावा पुलवामा से उमर के करीबी दोस्त डॉ. सज्जाद को भी हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, सज्जाद की शादी एक दिन पहले ही हुई थी।
महिला आतंकी की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा
वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार महिला डॉ. शाहीन शाहिद भारत में जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग ‘जमात-उल-मोमीनात’ की प्रमुख थी। बताया गया है कि इस संगठन का पाकिस्तान अध्याय अजहर मसूद की बहन सादिया संभालती है।
NIA अब इस पूरे नेटवर्क की फंडिंग, तकनीकी सपोर्ट और विदेशी कनेक्शन की जांच करेगी। एजेंसी की टीमें दिल्ली, पुलवामा और हरियाणा में एक साथ छापेमारी कर रही हैं।
इस धमाके ने दिल्ली की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है और राजधानी में मेट्रो, बस टर्मिनलों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।दिल्ली लालकिला कार धमाके में मरने वालों में यूपी के 4 लोग (खाद व्यवसाई डीटीसी कंडक्टर) शामिल हैं, इनमें अमरोहा के दो, शामली और मेरठ के एक-एक लोग शामिल हैं। चारों मृतकों के शवों को शिनाख्त के बाद मंगलवार को उनके घर यूपी भेजा गया है। दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियां अपनी जांच कड़ियों को मिलाने से स्पष्ट कर चुकीं हैं कि दिल्ली कार विस्फोट फ़िदायीन हमला था, विस्फोट हुई कार का चालक कश्मीर घाटी का रहा और कार चलाते हुए उसने मास्क पहने हुए था। दिल्ली विस्फोट मामले में डॉक्टर उमर की मां को डीएनए टेस्ट के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा माना जा रहा है कि दिल्ली विस्फोट को फियादीय हमलावर उमर ने ही अंजाम दिया है। फरीदाबाद स्थिति एक अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पीएम मोदी ने दिल्ली कार धमाके को भयावह घटना कहते हुए कहा कि घटना से मन भारी है। भूटान यात्रा पर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दिल्ली धमाके के षड्यंत्रकारियों को बख़्शा नहीं जाएगा।
डॉक्टर परवेज अंसारी के मकान पर छापेमारी
लखनऊ ATS, जम्मू-कश्मीर पुलिस की छापेमारीफरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल को लेकर छापेमारीदिल्ली बम ब्लास्ट के बाद लखनऊ में बड़ी दबिशमड़ियांव के IIM रोड पर चल रही छापेमारी ATS, कश्मीर पुलिस, लखनऊ पुलिस मौजूद
आतंकी डॉ मुजम्मिल की गर्ल फ्रेंड शाहीन लखनऊ की कल शाहीन शाहिद फरीदाबाद में अरेस्ट की गई थीमड़ियांव, IIM रोड के मुतक्कीपुर में छापेमारी

