लखनऊ। राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर 10 मार्च 2026 को लखनऊ दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 1:15 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्थान करेंगे और लगभग 2:35 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे।लखनऊ आगमन के बाद शाम 3:45 बजे वह अतिथि गृह पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे वह ऑल इंडिया कौमी तंजीम के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे तथा मीडिया प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे।
शाम 5:00 बजे रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसका आयोजन ऑल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश उपाध्यक्ष इरशाद उर्फ गुड्डू नवाब द्वारा किया गया है। इस अवसर पर सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग उपस्थित रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तारिक अनवर रात 10:30 बजे लखनऊ से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

