लखनऊ।किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (ख्उश्ळ) लखनऊ की कुलपति एवं पद्मश्री सम्मानित प्रो. सोनिया नित्यनंद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की १५६वीं जयंती और विजयादशमी पर्व के अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
कुलपति ने गांधी जयंती पर अपने संदेश में कहा कि महात्मा गांधी का जीवन एक ऐसा विद्यालय है जो मानवता के सर्वोच्च मूल्यों से परिपूर्ण है। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाकर न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को नई दिशा दिखाई। आज के समय में भी गांधीजी की शिक्षाएँ प्रासंगिक हैं और हमें समाज में शांति, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।
वहीं विजयादशमी पर उन्होंने कहा कि यह पर्व अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है और यह हमें जीवन के हर क्षेत्र में सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। बुराई कितनी भी प्रबल क्यों न हो, अंततः विजय सत्य और नैतिकता की ही होती है।
प्रो. नित्यनंद ने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को इन दोनों पावन अवसरों की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएँ दीं।