लखनऊ, 27 फरवरी 2026। होली के पावन अवसर पर लुलु हाइपरमार्केट लखनऊ ने आपसी एकता और सामाजिक सहभागिता की मिसाल पेश करते हुए विशेष पहल के तहत श्रीमद दयानंद बालसदन अनाथालय के बच्चों के साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं। “हैप्पी होली” अभियान के अंतर्गत हाइपरमार्केट की टीम ने बच्चों को होली किट वितरित कर उत्सव का आनंद उनके साथ मनाया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर उत्साह और मुस्कान का अनोखा दृश्य देखने को मिला। होली किट प्राप्त करते ही बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई। टीम के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताकर प्रेम, अपनत्व और मिलजुलकर त्योहार मनाने का संदेश दिया।
यह पहल लुलु समूह की उस सामाजिक सोच को दर्शाती है, जिसमें हर पर्व को समाज के सभी वर्गों के साथ साझा करने पर बल दिया जाता है। समूह का मानना है कि वास्तविक खुशी तभी मिलती है जब उसे दूसरों के साथ बाँटा जाए और हर चेहरे पर मुस्कान लाई जाए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक उत्तर प्रदेश, तेलंगाना एवं दिल्ली श्री नोमान अज़ीज़ खान ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ बिताया गया यह समय उनके लिए अत्यंत विशेष और भावनात्मक अनुभव रहा। वहीं हाइपरमार्केट के महाप्रबंधक श्री सुनील शर्मा ने कहा कि संस्था का प्रयास रहता है कि प्रत्येक त्योहार सभी के साथ मिलकर मनाया जाए, क्योंकि खुशियाँ बाँटने से ही बढ़ती हैं।

