लखनऊ। राष्ट्रीय पैलिएटिव केयर फॉर आयुष एवं इंटीग्रेटिव मेडिसिन एसोसिएशन (NAPCAIM) का 4वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन NAPCAIMICON–2025 का आयोजन 08 व 09 दिसंबर 2025 को एरा विश्वविद्यालय, लखनऊ के मिनी ऑडिटोरियम में किया रहा है। इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य पैलिएटिव केयर, आयुष पद्धतियों एवं समन्वित चिकित्सा प्रणाली के माध्यम से रोगियों को बेहतर एवं मानवीय उपचार उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श करना है।
सम्मेलन का आयोजन कैंसर एड सोसाइटी एवं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग, एरा विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है तथा यह कार्यक्रम सोसायटी ऑफ AHAHPER के तत्वावधान में संपन्न होगा।सम्मेलन के संरक्षक के रूप में एरा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मोहसिन अली खान, प्रो-चांसलर मीसम अली खान, कुलपति प्रो. (डॉ.) अब्बास अली महदी, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) फरज़ाना महदी एवं सिद्धार्थ अकादमी ऑफ हायर लर्निंग, तुमकुर के कुलपति डॉ. के.बी. लिंगेगौड़ा मार्गदर्शन करेंगे।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से चिकित्सक, शोधकर्ता एवं आयुष विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे और कैंसर व अन्य गंभीर रोगों के उपचार में पैलिएटिव केयर की भूमिका, समन्वित चिकित्सा पद्धतियों के नवाचार एवं शोध पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन से चिकित्सा क्षेत्र में नई दिशा तय होने की उम्मीद जताई जा रही है।

