राज्यपाल करेंगी लोकार्पण
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू ) के प्रशासनिक भवन स्थित ब्राउन हॉल में प्रेस कॉन्प्रâेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को पद्मश्री से सम्मानित तथा कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने संबोधित किया।
कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने जानकारी दी कि 11 दिसंबर अपराह्न ३:०० बजे केजीएमयू में नवनिर्मित बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक तथा राज्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा मायंकश्वर शरण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि यह अत्याधुनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट आदित्य बिरला कैपिटल फाउंडेशन के सीएसआर सहयोग से स्थापित किया गया है। यूनिट में हेपा-फिल्टर्ड स्टेराइल कक्ष बनाए गए हैं, जो कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
यह परियोजना केजीएमयू , आदित्य बिरला कैपिटल तथा तकनीकी साझेदार के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते के अंतर्गत विकसित की गई है, जिसमें आदित्य बिरला समूह द्वारा २.७६ करोड़ की सीएसआर राशि प्रदान की गई है।उन्होंने यह भी बताया कि आदित्य बिरला समूह ने यूनिट के द्वितीय चरण के विस्तार के लिए अतिरिक्त ३.२५ करोड़ की सीएसआर सहायता देने पर सहमति व्यक्त की है, जिस पर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।प्रेस कांप्रâेंस में केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ के के सिंह सहित अन्य डॉक्टर भी मौजूद थे।

नई यूनिट के शुरू होने से केजीएमयू में बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेवाएं अब अधिक सुलभ, किफायती और आम मरीजों की पहुंच में होंगी। इससे उन मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा, जो निजी अस्पतालों में महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा पाते। साथ ही, विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को भी केजीएमयू में यह सुविधा प्राप्त हो सकेगी।

