Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का विधायक चन्द्रभानु पासवान ने किया भव्य...

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का विधायक चन्द्रभानु पासवान ने किया भव्य स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पहला अयोध्या आगमन ऐतिहासिक और भव्य रहा। इस अवसर पर रौनाही टोल प्लाजा पर ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं की वर्षा और गगनभेदी नारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। पूरा क्षेत्र भगवामय वातावरण में सराबोर नजर आया।प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक चंद्रभानु पासवान ने किया। उन्होंने अपने हजारों समर्थकों के साथ रौनाही टोल पर ५०१ किलो पुष्पों की वर्षा कर पंकज चौधरी का भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें फूलों की माला पहनाई गई तथा हनुमान जी की गदा भेंट कर सम्मानित किया गया।इसके पश्चात चन्द्रभानु पासवान लगभग ५०० गाड़ियों के अपने विशाल काफिले के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के साथ अयोध्या में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। हर स्थान पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री संजीव सिंह, सम्भू सिंह, महंत राजूदास, इमरान ख़ान, अरविंद कुमार, अशोक कसौधन सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुल मिलाकर, प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी का यह प्रथम अयोध्या दौरा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला साबित हुआ।
पंकज चौधरी का सोमवार को लखनऊ और बाराबंकी जनपद में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। भारत माता की जय, वंदेमातरम्, भाजपा जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए।प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण को समर्पित कार्यकर्ताओं का परिवार है। संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि वर्ष २०२७ का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश के विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी राजनीति की निरंतरता का संकल्प है। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए जनसंपर्क और जनविश्वास बढ़ाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करना होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, श्रमिक, महिला और युवा पहली बार सरकारी योजनाओं के केंद्र में आए हैं। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ बिना भेदभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, विकास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

स्पेशल स्टोरीज