लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद द्वारा मोहन सिंह बिष्ट सभागार, कुर्मांचलनगर लखनऊ में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के 51 सदस्यीय मुख्य कार्यकारिणी ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली कि मैं उत्तराखण्ड महापरिषद के संविधान में आस्था रखूंगा तथा महापरिषद के हितों एवं उद्देश्यों की पूर्ति हेतु निष्ठा से काम करूंगा। मैं कार्यकारिणी द्वारा सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करूंगा। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मैं ऐसा कोई भी कार्य नहीं करूंगा, जो उत्तराखण्ड महापरिषद के हितों के विपरीत हो (शपथ मातृशक्ति के रूप में श्रीमती पुष्पा वैष्णव द्वारा दिलाई) साथ ही संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का दृढ़ संकल्प लिया।इसी अवसर पर परिषद की युवा शाखा का गठन भी किया गया, जो संगठन के भविष्य को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।

युवा शाखा के प्रमुख पदाधिकारी – संयोजक-सुरेन्द्र राजेश्वरी, अध्यक्ष-नवीन चैधरी, महासचिव- विजय बिष्ट अन्य प्रमुख दायित्व-सलाहकारः उमेश चंद्र सनवाल (पार्षद), मोहन सिंह बिष्ट, गोकुल उप्रेती, उपाध्यक्ष- लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया, कमल सिंह अधिकारी, संजय बिष्ट, महेन्द्र सिंह नेगी, सचिव- पंकज खर्कवाल, प्रचार एवं मीडिया सचिव-संदीप कुमार सिंह, श्री खुशाल सिंह बिष्ट, संगठन सचिव- धन लाल वर्मा, महेन्द्र सिंह अधिकार,ी आशीष रतूड़ी, विकास बौठियाल, विजय सिंह रावत, आनंद सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह खाती, प्रशांत सिंह रावत, कैलाश फुलारा एवं जयवीर सिंह बिष्ट, जनसंपर्क सचिव-उदय सिंह रावत, कुंवर प्रताप सिंह पटवाल, लाल सिंह बिष्ट, विनोद सनवाल, प्रदीप जोशी, आयुष पांडे, सौरभ बिष्ट, त्रिभुवन जोशी एवं विनोद जोशी सदस्य-दान सिंह रावत, महेन्द्र सिंह डोलियां, पीयूष बिष्ट, समीर डोबरियाल, कमल कैनथोला, पारस गैलाकोटी, सचिन वर्मा, जगदीश भट्ट एवं श्री पूरन सिंह बिष्ट।

संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मंगल सिंह रावत, उपाध्यक्ष श्री महेश चन्द्र सिंह रौतेला एवं महासचिव श्री भरत सिंह बिष्ट ने नवगठित युवा टीम को शुभकामनाएं देते हुए माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

मुख्य कार्यकारिणी द्वारा एक स्वर से विश्वास जताया कि युवा शक्ति ही संगठन की असली ताकत है, और यही टीम उत्तराखंड महापरिषद को प्रगति के नए शिखरों तक ले जाएगी।

