Friday, March 13, 2026
Homeदुनियाअमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष के बीच इराक में अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष के बीच इराक में अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त

शिया विद्रोही संगठन ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने विमान को मार गिराया

अंतरराष्ट्रीय डेस्क, 13 मार्च। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के चौदहवें दिन इराक में अमेरिकी सेना का एक केसी-१३५ सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद इराक के एक शिया विद्रोही संगठन ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने विमान को मार गिराया है।
“इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक” नामक संगठन ने बयान जारी कर कहा कि उसके लड़ाकों ने पश्चिमी इराक में अमेरिकी विमान को वायु रक्षा प्रणाली से निशाना बनाया, जिसके बाद वह गिर गया। यह संगठन ईरान समर्थित कई गुटों का गठबंधन माना जाता है।
हालांकि अमेरिकी सेना ने इस दावे को खारिज कर दिया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान के अनुसार दो अमेरिकी विमानों से जुड़ी एक घटना हुई थी, जिसमें एक विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जबकि दूसरा विमान सुरक्षित रूप से इजराइल में उतर गया।
इससे पहले दो मार्च को कुवैत में मित्र राष्ट्रों की गलती से हुई गोलीबारी की घटना में भी अमेरिका के तीन विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई थी।
इसी बीच ब्रिटिश समाचार माध्यम “द सन” की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अट्ठाइस फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा की स्थिति में हैं। हालांकि इस संबंध में ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

स्पेशल स्टोरीज