Sunday, November 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइंटीग्रल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह शुरू, ६,३०० उपाधियां बांटी जाएंगी

इंटीग्रल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह शुरू, ६,३०० उपाधियां बांटी जाएंगी

लखनऊ,21 नवंबर। इंटीग्रल विश्वविद्यालय, लखनऊ का १८वां दीक्षांत समारोह शनिवार, २१ नवंबर को आयोजित किया जा रहा हैं। समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के सफल छात्र-छात्राओं को कुल ६,३०० उपाधियां एवं डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. दिनेश सिंह होंगे, जो के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय के चांसलर, जम्मू-कश्मीर राज्य उच्च शिक्षा परिषद के वाइस चेयरमैन तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति हैं। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चांसलर एवं संस्थापक प्रो. सैयद वसीम अख्तर कर रहे है।
विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कुल ६,३०० उपाधियों एवं डिप्लोमा में १९३ पीएचडी, १,३६५ स्नातकोत्तर, ३,०५५ स्नातक और १८६ डिप्लोमा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से १,३५४ स्नातकोत्तर और १४७ स्नातक उपाधियां प्रदान की जाएंगी।इस अवसर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुल २९५ पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें २ विश्वविद्यालय टॉपर पुरस्कार, १४ फैकल्टीवार स्वर्ण पदक, १३ रजत पदक, १२० प्रोग्रामवार स्वर्ण पदक और १०९ रजत पदक शामिल हैं। वहीं, ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रमों के विद्यार्थियों को १९ स्वर्ण और १८ रजत पदक प्रदान किए जाएंगे।

स्पेशल स्टोरीज