Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं-ब्रजेश पाठक

स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं-ब्रजेश पाठक

श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का शुभारंभ

लखनऊ। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ में स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। बुखार होने पर लोग पैनिक न करें और सावधानी के तौर पर मास्क का इस्तेमाल करें। उन्होंने गुरुवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का शुभारंभ किया।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विभिन्न इलाकों में जाकर निगरानी कर रही हैं। बुखार होने पर घबराने के बजाय लोग नजदीकी अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से जांच कराएं। फिलहाल स्वाइन फ्लू को लेकर पैनिक जैसी कोई स्थिति नहीं है।

सिविल अस्पताल में न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और स्ट्रोक से संबंधित मरीजों के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शुरू की गई है। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और सिविल अस्पताल के बीच हुए समझौते के तहत लोहिया के विशेषज्ञ डॉक्टर यहां मरीजों को परामर्श देंगे। इससे मरीजों को अस्पताल में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सिविल अस्पताल में पहले से उपलब्ध सुविधाओं को मजबूत करते हुए चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया गया है। इस मॉडल को अन्य अस्पतालों में भी लागू किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों के बीच समझौते कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मरीजों तक पहुंचाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं जारी रखने की काफी मांग थी। अब 70 वर्ष तक के विशेषज्ञ डॉक्टर अस्पतालों में मरीजों को अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इससे मरीजों को अनुभवी चिकित्सकों का लाभ मिलेगा और डॉक्टरों के अनुभव का बेहतर उपयोग भी हो सकेगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष जी, सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती रितु माहेश्वरी , महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ० पवन कुमार अरुण , निदेशक, डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान डॉ० सीएम सिंह , निदेशक, डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल डॉ० जीपी गुप्ता जी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल डॉ० देवेश चंद्र पांडेय , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान डॉ० विक्रम सिंह , मेडिकल सुपरीटेंडेंट, डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल डॉ० एसआर सिंह , डॉ० आशुतोष दुबे एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

स्पेशल स्टोरीज