Friday, May 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेश‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे कलाकार,15 मई से...

‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे कलाकार,15 मई से जियो हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीमिंग

लखनऊ। इंस्पेक्टर अविनाश के दूसरे सीजन के प्रमोशन के लिए शो की स्टारकास्ट बुधवार को नवाबों के शहर लखनऊ पहुंची। राजधानी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अभिनेता रणदीप हुड्डा, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, अभिनेता अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, रजनीश दुग्गल, शालिन भनोट और प्रâेडी दारूवाला सहित पूरी टीम मौजूद रही। इस दौरान सीरीज का दमदार ट्रेलर भी लॉन्च किया गया।निर्देशक नीरज पाठक द्वारा निर्देशित यह क्राइम थ्रिलर १५ मई २०२६ से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। सीरीज को जियो स्टूडियोज, ज्योति देशपांडे, गोल्ड माउंटेन पिक्चर्स और कृष्ण चौधरी ने प्रोड्यूस किया है। कहानी नीरज पाठक, संजय मासूम और समीर अरोड़ा ने लिखी है।

निर्देशक नीरज पाठक द्वारा निर्देशित यह क्राइम थ्रिलर १९९० के दशक के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। नए सीजन में इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा अपराध, राजनीति और भ्रष्टाचार के जाल में फंसते नजर आएंगे। कहानी में उनके बेटे की हत्या का आरोप, परिवार में बढ़ता तनाव और सिस्टम के भीतर से मिलने वाला धोखा रोमांच को और गहरा बनाता है।
ट्रेलर में दमदार एक्शन, भावनात्मक संघर्ष और अपराध जगत के खतरनाक खेल की झलक दिखाई गई है। इस बार अविनाश सिर्फ अपराधियों से ही नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व और परिवार को बचाने की लड़ाई भी लड़ते नजर आएंगे।
रणदीप हुड्डा ने कहा कि इस सीजन में किरदार का सबसे गहरा और चुनौतीपूर्ण रूप देखने को मिलेगा। वहीं उर्वशी रौतेला ने इसे पहले से अधिक रोमांचक और बड़े स्तर का सीजन बताया। सीरीज में अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह, रजनीश दुग्गल, शालिन भनोट और प्रâेडी दारूवाला भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ह्यात रीजेंसी लखनऊ में शो के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया, जहां स्टारकास्ट और मेकर्स ने मिलकर ट्रेलर लॉन्च किया। इस मौके पर फैंस और मीडिया को नए सीज़न की दमदार झलक देखने को मिली।
1990 के दशक के उत्तर प्रदेश के सैट में फिल्माया गया यह नया सीज़न कहानी को ज़बरदस्त रोमांचक बनाता है, जहां अविनाश मिश्रा अपने आप को ऐसे तूफ़ान में फंसा पाते हैं, जो निजी होने के साथ-साथ राजनैतिक भी है। अपने बेटे की हत्या के आरोप और अपनी शादी के टूटने की कगार पर होने के कारण, अविनाश ऐसी लड़ाई लड़ने के लिए मजबूतर हो जाते हैं, जो उनके पुलिस के दायित्वों से बाहर है।
ट्रेलर में अविनाश तथा अपराध, राजनीति एवं भ्रष्टाचार के बीच ज़बरदस्त टकराव दिखाया गया है। जैसे-जैसे क्राइम लॉर्ड शेख और देवी हथियारों का कार्टेल फैलाते हैं, दोस्त और दुश्मन के बीच की लकीरें धुंधली पड़ने लगती हैं। सिस्टम के भीतर से ही धोखा मिलने, सस्पेंड होने और गिरफ्तार होने के बाद, अविनाश एक बहुत बड़े खेल का मोहरा बन जाते हैं, एक ऐसा खेल जो उन्हें पूरी तरह से तबाह करने की धमकी देता है।
बड़े स्केल पर तैयार किया गया यह ट्रेलर ज़बरदस्त एक्शन, तीखी झड़पों और भावनाओं से भरे पल पेश करता है; यह एक ऐसी दुनिया रचता है जहाँ दांव पहले से कहीं ऊँचे हैं, दुश्मन कहीं अधिक जानलेवा, और इंसाफ़ की कीमत पहले से बहुत भारी है।
रणदीप हुड्डा, जो फिर से इंस्पेक्टर अविनाश का किरदार निभा रहे हैं, वह कहते हैं, “इस सीज़न में अविनाश का असली रूप सामने आता है। अब वह सिर्फ़ जुर्म से ही नहीं लड़ रहा, बल्कि अपने परिवार, अपनी सच्चाई और अपने अस्तित्व के लिए भी लड़ रहा है। इसका दायरा बड़ा है, एक्शन एकदम असली है और भावनाएँ बहुत गहरी हैं। यह एक बहुत ही ज़बरदस्त और रोमांचक सफ़र होने वाला है।”
इंस्पेक्टर अविनाश के सीज़न 2 में अपना किरदार निभाने वाली उर्वशी रौतेला ने कहा, इंस्पेक्टर अविनाश सीज़न 2 पहले से कहीं बड़ा, ज़्यादा बोल्ड और ज़बरदस्त है। एक्शन, इमोशन और अचानक आने वाले ट्विस्ट से भरी इस कहानी के साथ जुड़ना मेरे लिए शानदार अनुभव रहा है। हर सीन इसकी इंटेसिटी को एक नए ही स्तर पर ले जाता है। इतने बड़े स्केल के शो के लिए जियोहॉटस्टार के साथ जुड़ना बहुत बेहतरीन अनुभव था। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं कि दर्शक इस रोमांच और ड्रामा को महसूस करें।
दूसरे सीज़न पर उत्साह व्यक्त करते हुए, डायरेक्टर नीरज पाठक ने कहा, “सीज़न 2 में पहले सीज़न की उन सभी चीज़ों को शामिल किया गया है जो दर्शकों को पसंद आई थीं, और इन्हें और अधिक रोमांचक बनाया गया है। अविनाश को अब न सिर्फ़ अपराधियों से बल्किऐसे सिस्टम से भी लड़ना पड़ रहा है जो उसके आस-पास ही मौजूद है। हमने एक्शन का लैवल तो बढ़ाया ही है, साथ ही भावनात्मक टकराव को और भी गहरा किया है, क्योंकि इस बार यह लड़ाई जितनी बाहरी है, उतनी ही निजी भी है।”
जियो स्टुडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, इस सीरीज़ को ज्योति देशपांडे, नीरज पाठक, गोल्ड माउंटेन पिक्चर्स और कृष्ण चौधरी ने प्रोड्यूस किया है। यह बेहद रोमांचक क्राइम ड्रामा नीरज पाठक द्वारा निर्देशित है, और इसकी कहानी नीरज पाठक, संजय मासूम और समीर अरोड़ा ने लिखी है, जो कहानी को आगे बढ़ाने के लिए एक दमदार मंच तैयार करती है।
जब पूरा सिस्टम उनके खिलाफ़ हो जाता है, तब एक आदमी अकेला इसका मुकाबला करता है।देखें इंस्पेक्टर अविनाश सीज़न 2, 15 मई 2026 से केवल जियोहॉटस्टार पर

स्पेशल स्टोरीज