Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखण्ड महोत्सव में विभिन्न संस्कृतियों का संगम ,डीयूडी-नाचेगा भारत-झोड़ा-वॉइस ऑफ उत्तराखंड प्रतियोगिताओं...

उत्तराखण्ड महोत्सव में विभिन्न संस्कृतियों का संगम ,डीयूडी-नाचेगा भारत-झोड़ा-वॉइस ऑफ उत्तराखंड प्रतियोगिताओं ने धमाल मचाया

लखनऊ 11 नवम्बर।पं0 गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन (बीरबल साहनी मार्ग) गोमा तट पर चल रहे उत्तराखण्ड महोत्सव के तृतीय दिन विभिन्न स्थानों से आये कलाकारों तथा स्थानीय कलाकारों के दलों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ से धमाल मचाया, ऐसा लग रहा था कि अनेक संस्कृतियों का संगम गोमती तट पर हो रहा हो। डीयूडी (डांस उत्तराखण्ड डांस), नाचेगा भारत, झोड़ा, वॉइस ऑफ उत्तराखंड प्रतियोगिताआंे ने जबरदस्त कार्यक्रम प्रस्तुत किये और दर्शकों को बांधे रखा।

यह समृद्ध संस्कृति, विरासत और आत्मा का महोत्सव है, लखनऊ में सबसे अपेक्षित सांस्कृतिक उत्सवों में से एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करने के लिए यह महोत्सव हर वर्ष 10 दिनो के लिए आयोजित किया जाता है।
आज के अतिथि आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष देवेन्द्र पाल वर्मा को उत्तराखण्ड महापरिषद के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने उत्तराखण्ड महोत्सव के पदाधिकारियों एवं कलाकारांे को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। श्री बद्री विशाल जी की आरती प्रतिदिन महोत्सव स्थल पर सायं छः बजे की जाती है, उपस्थित अपार जनसमूह भी भक्तिभाव से खड़े होकर भगवान आरती में शामिल होकर अपने आपको धन्य कर लेता है ।

विगत वर्षों की भांति के0के0 अस्पताल द्वारा लगाए गए, शिविर में निःशुल्क जांच, बी पी शुगर जांच तथा दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। महापरिषद के निवेदन पर महोत्सव स्थल पर एक स्टाल सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ द्वारा युवाओं को सेना में भर्ती के बारे जानकारी देने तथा प्रोत्साहन के लिए लगाया गया है। महापरिषद ने सहयोग हेतु अपने प्रायोजकों-स्टेट बैक ऑफ इण्डिया, एनटीपीसी, एलआईसी, एस0बी0आई0 लाईफ तथा बट्टू लाल प्रयागनारायण ज्वैलर्स (रामनगर उत्तराखण्ड) का आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड महापरिषद के पदाधिकारी कार्यकर्ता पूर्ण लगन से महोत्सव को सफल बनाने में लगे हैं, ताकि दर्शकों, मेहमान कलाकारों एवं स्टाल दुकानदारों आदि को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
समूह गायन में 1२ समूहों ने भाग लिया, समूह नृत्य में प्रथम-विवान एवं शिल्पी, द्वितीय मधु, शैलजा एवं देवेश्वरी तथा तृतीय सुमन एवं सारिका का ग्रुप रहा। यह प्रतियोगिता महिला शाखा की अध्यक्ष पुष्पा वैष्णव, सुनीता कनवाल तथा जज – रेवती भट्ट, लक्ष्मी जोशी की देख रेख में सम्पन्न हुई। छोलिया नृत्य – उधांचल कला केन्द्र, अल्मोडा ने विविध करतबों से भीड़ का ध्यानाकर्षण किया।

श्रेयासी पाण्डेय का ‘‘घर मोरे परदेसिया’’ एवं घूमर- नृत्य, सुमित सिंह का सूफी कथक, दिव्यांशी एवं रूद्राक्षी भट्ट का पहाड़ी मिक्स नृत्य, तृप्ति गुप्ता के नेतृत्व में फैट टू फिट (वूमेन फिटनेस एण्ड डांस अकादमी) की – भोला शम्भो, राधा कैसे ना जले, अई गिरिनन्दिनी तथा राधा साहू का पहाड़ी नृत्य आदि प्रस्तुतियो को दर्शकों ने खूब सराहा।
शाम पांच बजे से 2 झोड़ों की प्रस्तुति- शिवानी विहार – हेमा बिष्ट के नेतृत्व में, बजरंग नगर – कमला बिष्ट के नेतृत्व में, तथा संस्कृति विभाग, देहरादून उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आए दलोें की प्रस्तुतियों ने खूब वाहवाही बटोरी।
झोड़ा प्रतियोगिता के 6 दलों की प्रस्तुति, कन्हैया नगर – राधा बोरा के नेतृत्व में, कुर्मान्चल नगर (प्रथम)- नीलम जोशी के नेतृत्व में, कुर्मान्चल नगर (द्वितीय)- रेनू काण्डपाल के नेतृत्व में, आदिल नगर -शोभा पटवाल के नेतृत्व में, संकल्प ग्रुप – मंजू पाण्डेय के नेतृत्व में, ंसरोजनी नगर – श्रीमती मंजू नेगी के नेतृत्व में – अति सुन्दर प्रस्तुतियां देकर अगले राउंड में जगह बनाने की कोशिश की । नाचेगा भारत के 3 दल-वी0वी0डी0 स्किल डेवलेपमेण्ट – शैलेन्द्र सिंह एवं श्रीमती बीना वर्मा के नेतृत्व में, यश म्यूजिकल ग्रुप अयोध्या -श्रीमती संगीता आहूजा के नेतृत्व में, नुपुर संस्था महानगर – श्रीमती विभा नौटियाल के नेतृत्व में टीमों ने सुंदर नृत्यों से मन मोहा।

डांस उत्तराखण्ड डांस, सीजन-4 के 4 दलों की प्रस्तुति – देवभूमि वृन्दावन जनसरोकार समिति, पीजीआई वृन्दावन क्षेत्र-श्री प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में, नया सवेरा फाउण्डेशन, नीलमत्था- श्रीमती पिंकी नौटियाल के नेतृत्व में, यूथ सांस्कृतिक समिति, गोमती नगर – श्री सार्थक रावत के नेतृत्व में, सृजन ग्रुप चिनहट- श्रीमती सुनीता रावत एवं राजेश्वरी रावत के नेतृत्व में डांस की सुंदर परफॉर्मेंस से धमाल मचाकर जजों को रिझाने की कोशिश की।

वॉयस ऑफ उत्तराखण्ड (संचालन सुरेन्द्र राजेश्वरी) में गायक स्व0 गिरीश तिवारी (गिरदा) स्व0 गोपाल बाबू गोस्वामी, स्व0 हीरा सिंह राणा, स्व0 कबूतरी देबी एवं स्व0 प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में कुमॉऊनी गानों पर 4 गायकों की प्रस्तुति- जगत सिंह धपोला, सुश्री बबली भण्डारी, दर्शन सिंह परिहार, पान सिंह – ने अपनी गायकी से दर्शकों की तालियां बटोरी ।
संस्कृति विभाग, देहरादून के सहयोग से हंसा नृत्य नाटय कला विकास सोसायटी, देहरादून, के दल द्वारा श्रीमती इन्दू भट्ट ममगई के नेतृत्व में जौनसारी आदि लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों से देवभूमि की लोक कला से रूबरू कराया।संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से मुकेश कुमार के नेतृत्व आए अयोध्या के दल ने सुंदर फरवाही नृत्य से अपनी लोक कला से परिचय कराया और दर्शकों की तालियां बटोरी ।

(12.11.2025) अपराहन 02 बजे सेः-काफव लोक नृत्य प्रतियोगिता-05 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए।
(12.11.2025) अपराहन 04 बजे सेः-छोलिया नृत्य, हार्ट एण्ड सोल म्यूजिकल डांस एकेडमी का पहाड़ी नृत्य ’’सावरी सावरी’’, तबला वादन, लोक संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति, सरगम कला केन्द्र की प्रस्तुति-शुभव ध्यानी के नेतृत्व में गढ़वाली सॉग मैसप, अवधी लोक गीत, पहाड़ी मिक्स नृत्य, कुमाऊँनी लोक नृत्य-‘‘मैं पहाड़न’’।
(12.11.2025) 6 बजे सेे कार्यक्रमः-पुष्पा जोशी के नेतृत्व में-सीमान्त नगर का झोड़ा, संस्कृति विभाग, उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से नई दिशाएं नैनीताल की प्रस्तुतियाँ।
 झोड़ा प्रतियोगिता में 05 दल-गोमती नगर नेतृत्व राधिका बोरा, देव भूमि जन सरोकार सांस्कृतिक समिति गोमतीनगर नेतृत्व हेमा वाणगी, कुर्मांचल नगर तृतीय-नेतृत्व मीना अधिकारी एवं कमला चुफाल, उत्तराखण्ड महापरिषद नेतृत्व पुष्पा वैष्णव एवं पुष्पा गैलाकोटी, भरत नगर प्रीति नगर नेतृत्व दीपा कालाकोटी।
 संस्कृति विभाग उ0प्र0 के कलाकारांे की प्रस्तुति
 वाइस ऑफ उत्तराखण्ड – (संचालन सुरेन्द्र राजेश्वरी) चार गायकों-लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया, दर्शन सिंह परिवाहर, बबली भण्डारी, पंकज वाणगी की प्रस्तुति।
 नाचेगा भारत के द्वितीय राउण्ड में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त दलों की प्रस्तुति।
 डांस उत्तराखण्ड डांस सीजन-4 द्वितीय राउण्ड में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त दलों की प्रस्तुति।
 संस्कृति विभाग, उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आए दल नई दिशाएं नैनीताल की प्रस्तुतियाँ।

स्पेशल स्टोरीज