Diwali Lantern
Monday, October 20, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदीपोत्सव-2025: अयोध्या में 26 लाख दीपों से जगमगाई राम की पैड़ी, दो...

दीपोत्सव-2025: अयोध्या में 26 लाख दीपों से जगमगाई राम की पैड़ी, दो विश्व कीर्तिमान बने

अयोध्या,19 अक्टूबर 2025:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या की पावन राम की पैड़ी पर दीपोत्सव-2025 का शुभारंभ किया। मंत्रोच्चार के साथ सरयू आरती और पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने पहला दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर 2,128 साधक एवं अर्चकों ने एक साथ सरयू जी की आरती कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। वहीं, 26 लाख 17 हजार 215 दीपों के एक साथ प्रज्वलन से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नया इतिहास रच गया। गिनीज टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोनों कीर्तिमानों के प्रमाण-पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपोत्सव केवल आस्था का नहीं, बल्कि विकास और सांस्कृतिक विरासत का भी उत्सव है। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की नई पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रज्ज्वलित हुए लाखों दीप लोगों की श्रद्धा और कारीगरों के परिश्रम का प्रतीक हैं। श्रीरामलला के समक्ष पहला दीप प्रज्वलित करना उनके लिए गौरव का क्षण है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है और जनता के हर पैसे का सदुपयोग किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण “नए भारत” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपोत्सव हमारी आस्था और उमंग का उत्सव है, जो उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का प्रतीक बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी और विकास कार्यों को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। जनता-जनार्दन के एक-एक पैसे का सदुपयोग किया जा रहा है। भगवान श्रीराम का आदर्श चरित्र सभी को प्रेरणा प्रदान करता है। अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का निर्माण भारतवासियों की आस्था तथा नए भारत एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है। भारत एक रहेगा, तो श्रेष्ठ रहेगा, कोई हमारी आस्था को ठेस नहीं पहुंचा पाएगा और दीपोत्सव सहित हर पर्व एवं त्योहार शान्तिपूर्वक सम्पन्न होते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवकों, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि अगर दीपोत्सव अच्छा लगा हो तो वे अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर एकता और उल्लास का संदेश दें — श्रद्धालुओं ने इस पर उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया दी।
दीपोत्सव के अवसर पर राम की पैड़ी पर 3-डी होलोग्राफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग, रामायण आधारित लेजर-शो और ड्रोन शो का आयोजन किया गया। दिव्य आतिशबाजी ने भी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया और रामकथा पार्क में आयोजित 9वें दीपोत्सव के तहत श्रीरामलीला की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया, जिसमें देश-विदेश के कलाकारों ने भाग लिया।

स्पेशल स्टोरीज