लखनऊ: इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ ने एक बार फिर उत्कृष्ट कैंपस प्लेसमेंट के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर विभाग के विद्यार्थियों का चयन बायको इंसुलेशन कांट्रैक्टिंग, दुबई में ₹12 लाख वार्षिक पैकेज तथा कंपनी द्वारा आवास की सुविधा के साथ हुआ है।


सिविल इंजीनियरिंग विभाग से बी.टेक (सिविल इंजीनियरिंग – एल एंड टी एज्यूटेक), 2026 के छात्र हनन अंसारी (जोहरा बाग, अलीगढ़), बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग (2026) के मुहम्मद आरिज़ सिद्दीकी (नेपालगंज, बांके, नेपाल) तथा आरिश परवेज (शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश) का चयन कंपनी में हुआ है।


आर्किटेक्चर विभाग से बी.आर्क (2026) की नशरा अली (वजीरबाग, लखनऊ) तथा बी.आर्क (2025) के मोहम्मद आकिब खान (गुराम्बा, कुर्सी रोड, लखनऊ) ने भी इसी कंपनी में ₹12 लाख वार्षिक पैकेज एवं कंपनी आवास के साथ प्लेसमेंट प्राप्त किया है।

विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट सेल उद्योगों के साथ मजबूत सहयोग, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप और कॉर्पोरेट इंटरैक्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्कृष्ट रोजगार अवसर उपलब्ध करा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि इंटीग्रल यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर सफल पेशेवर बनाने के अपने संकल्प के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।
अज़मत अली
9415794416,7007311520

