Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसआर ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

एसआर ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

लखनऊ: युवा साहित्य चेतना मंच द्वारा 51 युवा कवियों का सम्मान समारोह एवं युवा कवि सम्मेलन बक्शी तालाब स्थित एस०आर० ग्लोबल स्कूल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनीष रावत, विधायक, सिधौली, श्री आत्म प्रकाश मिश्र, कार्यक्रम प्रमुख लखनऊ दूरदर्शन केन्द्र, श्री अनुराग मिश्रा अन्नू, पार्षद, चौक, श्री आनन्द किशोर पाण्डेय, निदेशक, स्पोर्ट्स नेटवर्क इण्डिया, श्री विनीत शुक्ला बीनू की उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुछ जाने माने कवि उपस्थित रहे डॉ सूर्य कुमार पाण्डेय, श्री अभय सिंह निर्भीक, डॉ सुधा मिश्रा, श्री ज्ञान प्रकाश आकुल, श्रीमती सरला शर्मा, श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, कवि कमल आग्नेय, श्री विशाल श्रीवास्तव, श्री अरविन्द कुमार झा, श्रीमती मधु पाठक मांझी आदि की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों एवं कवियों का स्वागत हास्य कवि मुख्य आयोजक श्री अमित अनपढ़ एवं श्री पवन सिंह चौहान, एम०एल०सी०, सीतापुर द्वारा किया गया। सभी 51 कवियों को काव्य पाठ कराने हेतु इन युवा कवियों द्वारा संचालन किया गया जिनमें श्री निर्भय निश्चल, अयोध्या, श्री सौरभ त्रिपाठी, अम्बेडकर नगर, श्री गौरव गौरान्वित, लखनऊ, सुश्री श्रुति सतत श्रीवास्तव, लखनऊ, सुश्री कीर्ति किट्टू, बहराइच एवं सुश्री प्रीति प्रीत, मिर्जापुर द्वारा श्री अमित अनपढ़ जी के संयोजन में शानदार संचालन किया गया। इस अवसर पर इन आमंत्रित युवा कवियों/कवियित्रियों ने काव्य पाठ किया श्री निर्भय निश्चल, अयोध्या, श्री सौरभ त्रिपाठी, अम्बेडकर नगर, श्री गौरव गौरान्वित, लखनऊ, सुश्री श्रुति सतत श्रीवास्तव, लखनऊ, सुश्री कीर्ति किट्टू, बहराइच एवं सुश्री प्रीति प्रीत, मिर्जापुर, श्री अभिषेक अभिराम, महाराजगंज, श्री शैलेष माही, बाराबंकी, श्री अशोक अविरल, सीतापुर, श्री अतुल सिंह माधुर्य, बाराबंकी, श्री अविरल शुक्ला, लखीमपुर, श्री आयुष यादव, उन्नाव, श्री दीपक शर्मा सार्थक, सीतापुर, श्री ध्रुव भरतवंशी, बरेली, श्री दिवाकर राज, सीतापुर, डॉ अनामिका वैश्य आइना, सीतापुर, श्री हर्षित श्रीवास्तव, हरदोई, ईशा मिश्रा, बाराबंकी, जाहनवी श्रीवास्तव, लखनऊ, श्री कुलदीप शुक्ल, गोण्डा, श्री कुमार आनन्द, लखनऊ, श्रीमती पिंकी अरविन्द प्रजापति, सीतापुर, श्री रोहित विश्वकर्मा, सीतापुर, श्री प्रशान्त सारस्तव, मथुरा, श्री राहुल कश्यम, फतेहपुर, सुश्री अपर्णा प्रजापति, लखनऊ, श्रीमती शालिनी शर्मा, उत्तराखण्ड, श्री सत्यदेव सिंह, सीतापुर, श्री सरिता चौहान, बदांयु, श्रीमती वन्दना ओजल, लखनऊ, सुश्री कीर्ति शर्मा वाणी, लखनऊ, श्री अजय त्रिवेदी, रायबरेली, सुश्री अर्मता गुप्ता, पटना, श्री कृष्णा मिश्रा, चन्दौली, श्री स्नेह हर्ष श्रीवास्तव, प्रयागराज, श्री अंकित कुमार, महमूदाबाद, श्री कुमार शुभम, कौशाम्बी, श्री अवनीश मिश्रा, मिर्जापुर, सुश्री अपराजिता द्विवेदी, प्रयागराज, श्री शुभेन्द्र सिंह, लखनऊ, श्रीमती पारूल मेहरोत्रा, सीतापुर, श्रीमती प्रतिमा तिवारी, अम्बेडकर नगर, श्री रत्नेश राज, बाराबंकी, सुश्री अंकिता तिवारी, अयोध्या, श्री तेजस्वी अवस्थी, हरदोई, श्री धुवल श्रीवास्तव, लखनऊ, श्री हिमांशु लखनवी, लखनऊ, श्री विपिन गुप्ता, औरेया, श्री नवनीत मिश्र नवल, सीतापुर, श्री अभिराम जे०डी० सिंह, कासगंज एवं श्री शिवम त्रिवेदी, बाराबंकी ने काव्य पाठ किया।
इस खास मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए एस आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन पवन सिंह चौहान एवं सदस्य विधान परिषद ने कहा
कि इस तरह का आयोजन हमारे कॉलेज के प्रांगण में होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मैं सभी आगंतुक मुख्य अतिथियों का धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने इस कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

स्पेशल स्टोरीज