उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी सूची के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को लखनऊ, अयोध्या, कानपुर नगर, गाजियाबाद, वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, पीलीभीत, अमेठी, मीरजापुर, बस्ती, रायबरेली और सहारनपुर सहित विभिन्न जनपदों व इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं
आदेश के मुताबिक श्री सुजीत पाण्डेय को पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय बनाया गया है। श्री प्रवीन कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन की जिम्मेदारी दी गई है। श्री के.एस. इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक के जी एस ओ मुख्यालय तैनात किया गया है। श्री विनोद कुमार सिंह को डा भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
इसी क्रम में श्री आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी, श्री राज करन नैयर को अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद, श्री सोमेश वर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, श्री संकल्प शर्मा और श्री विपिन टाडा को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर नगर बनाया गया है। श्री अभिषेक यादव को एटीएस लखनऊ, श्री आशीष तिवारी को तकनीकी सेवाएं मुख्यालय तथा श्री प्रताप गोपेंद्र यादव को पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।
इसके अलावा श्री कुंवर अनुपम सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, श्रीमती ख्याति गर्ग को पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती, श्रीमती चारू निगम को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, श्री अभिनंदन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर, डा कौस्तुभ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर तथा श्री अविनाश पाण्डेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बनाया गया है।
सूची में आगे श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, श्री रवि कुमार को पुलिस अधीक्षक रायबरेली, श्री सुकीलतमाधव को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, श्री सर्वानन्द टी को पुलिस अधीक्षक अमेठी और श्रीमती अनुकृति शर्मा को अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

