Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या प्रीमियर लीग के उपाध्यक्ष बने पीयूष सिंह चौहान

अयोध्या प्रीमियर लीग के उपाध्यक्ष बने पीयूष सिंह चौहान

उत्तर प्रदेश की आठ नदियों के नाम पर नाम पर होगा प्रीमियर लीग की सभी टीमों का नाम

लखनऊ: अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) आयोजन समिति एवं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के उपाध्यक्ष श्री पीयूष सिंह चौहान को अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) का उपाध्यक्ष घोषित करते हुए कल से आरम्भ हो रही अपनी लीग के बारे में बताया कि लीग में आठ टीमें भाग ले रही हैं, प्रत्येक टीम में लगभग 30 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस लीग़ का पहला मैच 9 नवंबर को अयोध्या के बीआर अंबेडकर मैदान में आयोजित किया जाएगा।
नवनिर्मित उपाध्यक्ष पीयूष पीयूष चौहान ने अयोध्या प्रीमियर लीग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अयोध्या में नवनिर्मित बी आर आंबेडकर स्टेडियम में होने वाली इस लीग में सभी मैच 20 ओवर के होंगे साथ ही अनोखी बात यह यह कि लीग़ की सभी आठ टीमों के नाम उत्तर प्रदेश की 8 भिन्न भिन्न नदियों के नाम पर लखनऊ की टीम का नाम गोमती थंडर, गंगा वॉरियर्स, हिडेन टाइटंस, मनोरमा मार्बल्स, सरयू स्मेशर्स, यमुना सुपर किंग्स, चंबल चार्जर्स, बेतवा ब्लास्टर्स हैं। ज्ञानेंद्र पाण्डेय, अक्षदीप नाथ जैसे इंटरनेशनल खेले हुए खिलाड़ी भी हमारे साथ इस लोग में जुड़े हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम में पहली बार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में जिला क्रिकेट संघ की ओर से नौ नवंबर से टी 20 की तर्ज पर अयोध्या प्रीमियर लीग का ये जो आयोजन किया जा रहा है। ये हम सभी के लिए गर्व की बात है। इस लीग का उद्देश्य, प्रदेश में उन युवाओं को एक प्लेटफार्म देना है जिन्हें अभी तक कोई प्लेटफॉर्म नहीं मिला या उन्हें किसी प्लेटफॉर्म का इंतजार है। यह लीग उनकी प्रतिभा को निखारेगी।
अयोध्या प्रीमियर लीग के निदेशक बलदेव श्रीवास्तव ने बताया कि पीयूष सिंह चौहान को एपीएल का उपाध्यक्ष मनोनीत करना हमारे लिए खुशी की बात है उनका असाधारण नेतृत्व, दूरदर्शी दृष्टिकोण और शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए एपीएल आयोजन समिति द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। हमे ज्ञात है कि इससे पहले भी पीयूष सिंह चौहान कलारीपयट्टू एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष, अमेच्योर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं।ससमिति का मानना ​​है कि उनके नेतृत्व और समर्थन से लीग एक प्रमुख खेल आंदोलन का नेतृत्व करेगी जो युवा प्रतिभाओं को पोषित करेगी और खेल समुदाय को मजबूत करेगी।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि यह लोग डी डी स्पोर्ट्स, प्रसार भारती पर लाइव दिखाई जाएगी, सभी मैच दिन के होंगे। लगभग 250 खिलाड़ी इस लोग में प्रतिभाग कर रहे हैं। विजेता को ग्यारह लाख रुपए की धनराशि एवं ट्रॉफी मिलेगी जबकि उपविजेता को साढ़े पांच लाख की धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्ञानेंद्र पाण्डेय जी का जुड़ना भी हमारे लिए काफी लाभदायक रहा है एक मेंटर की तरफ वो हम सबके साथ हैं। लखनऊ में एस आर इंस्टीट्यूट के ग्राउंड पर खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन को भी अंजाम देंगे। अयोध्या प्रीमियर लीग के भविष्य को आकार देने में सरकार और यूपीसीए की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

स्पेशल स्टोरीज