Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशड्राइविंग ट्रेनिंग एण्ड टेस्टिंग इण्टीट्यूट में परिवहन आयुक्त ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम...

ड्राइविंग ट्रेनिंग एण्ड टेस्टिंग इण्टीट्यूट में परिवहन आयुक्त ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

मथुरा–अयोध्या–वाराणसी के परिवहन विभाग कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने किया शुभारंभ


लखनऊ, 12 नवंबर 2025: मथुरा, अयोध्या एवं वाराणसी के परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन आयुक्त महोदया श्रीमती किंजल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आरटीओ प्रशासन सुश्री ऋतु सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
परिवहन आयुक्त ने शासन की विभिन्न योजनाओं को जनहित में प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया। उन्होंने डीटीटीआई का निरीक्षण कर ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट लेने की प्रक्रिया तथा तत्पश्चात ड्राइविंग लाइसेंस जारी किये जाने की संपूर्ण प्रणाली को समझा। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में आरटीओ प्रशासन अयोध्या सुश्री ऋतु सिंह ने परिवहन आयुक्त का मोमेंटो व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा, ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की प्रक्रिया तथा अयोध्या में संचालित महत्वपूर्ण अभियानों व जागरूकता कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को ऑटोमेटेड सेंसर आधारित टेस्टिंग की प्रक्रिया के बारे में जनता को अधिक जागरूक करने, उनका विश्वास बढ़ाने तथा आवेदन पत्रों में सही ई-मेल व मोबाइल नंबर भरवाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सिम्युलेटर्स की विस्तृत प्रक्रिया बताते हुए शासन एवं मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने पर बल दिया।
उल्लेखनीय है कि ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर सर्पेंटाइन पाथ, चढ़ाई, ढलान, एच-शेप पार्किंग, पैरलर पार्किंग, एट-फिगर परीक्षण सहित एलएमवी व एचएमवी वाहनों के विभिन्न मानकों को विस्तार से समझाते हुए प्रशिक्षण दिया गया। पास–फेल के मानकों पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
मारुति सुजुकी के डीजीएम श्री आलोक मलिक द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तकनीकी पहलुओं को विस्तार से समझाया गया।कार्यक्रम में आरटीओ प्रशासन अयोध्यासुश्री ऋतु सिंह, आरटीओ प्रवर्तन श्री वी.पी. सिंह, एआरटीओ श्री आर.पी. सिंह, एआरटीओ सुश्री नीतू सिंह, एआरटीओ श्री मनोज वर्मा, मोटरयान निरीक्षक श्री राजीव कुमार, श्री नरेश कुमार, प्रमेन्द्र कुमार संतप्त, श्री आलोक मलिक सहित तीनों जनपदों—मथुरा, अयोध्या व वाराणसी—के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

स्पेशल स्टोरीज