Sunday, November 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलूलू ग्रुप के चेयरमैन यूसुफ अली ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

लूलू ग्रुप के चेयरमैन यूसुफ अली ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

एकता और सकारात्मकता का दिया संदेश

लखनऊ। लूलू ग्रुप के चेयरमैन यूसुफ अली एम.ए. ने दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस प्रकाश पर्व को एकता, सद्भाव, आशा और सकारात्मकता का प्रतीक बताते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
यूसुफ अली ने अपने दीपावली संदेश में कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला ऐसा पावन अवसर है, जो हमें अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का शाश्वत संदेश देता है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता के महत्व का एहसास कराता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली का वास्तविक संदेश अपने जीवन के साथ-साथ समाज में भी खुशियों और उम्मीदों का उजाला फैलाना है। यह अवसर हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने, रिश्तों में मिठास बढ़ाने और मिल-जुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रकाश पर्व की परंपरा हमें सिखाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
लूलू ग्रुप के चेयरमैन ने सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास को मजबूत बनाने की कामना करते हुए कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने और खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी देशवासियों और उनके परिवारजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और खुशहाली की कामना की।

स्पेशल स्टोरीज