Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइंटीग्रल यूनिवर्सिटी में यूपीआराइज 2026 का आयोजन

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में यूपीआराइज 2026 का आयोजन

लखनऊ। इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन–सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (आईएसएफ-सीआईईडी), इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की ओर से ८ सितंबर को स्ोंट्रल ऑडिटोरियम कॉम्प्लेक्स में यूपीआराइज २०२६ कैम्पस इनोवेशन एवं करियर ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, उद्यमियों, उद्योग विशेषज्ञों और मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाकर नवाचार, उद्यमिता और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना रहा।
उद्घाटन समारोह में एडिशनल प्रो-चांसलर एवं आईएसएफ-सीआईईडी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. निदा फातिमा, रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) मोहम्मद हारिस सिद्दीकी, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन्स प्रो. अब्दुल रहमान खान, प्रो. सैयद अकील अहमद, डॉ. मोहम्मद आतिफ सिद्दीकी और इन्क्यूबेशन मैनेजर डॉ. नूर आलम खान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
पैनल में वेंचर कैटालिस्ट्स++ की एंजेल इन्वेस्टर पूनम के. खंडेलवाल, डिजाइन एवं डिजिटल विशेषज्ञ हर्षित देसाई, कीरोस फूड्स की सह-संस्थापक सिमरन साहनी तथा ऑर्बिट वॉलेट के सह-संस्थापक एवं सीईओ हर्षवर्धन जावेरी शामिल रहे। विशेषज्ञों ने उद्यमिता, नवाचार, तकनीक और नेतृत्व से जुड़े अनुभव साझा किए।कार्यक्रम में छह-छह सदस्यों वाली १२ टीमों ने स्मार्ट ऑटोमेशन, मेडटेक, हेल्थटेक, कृषि, रोबोटिक्स, ड्रोन, हरित तकनीक, नवीकरणीय ऊर्जा, ब्लॉकचेन, साइबर सुरक्षा और परिवहन जैसे क्षेत्रों में अपने विचार एवं प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। विशेषज्ञ मूल्यांकन में टीम इनोव८एक्स विजेता रही और उसे २५ हजार रुपये का पुरस्कार मिला। टीम वंडरबार १५ हजार रुपये के साथ प्रथम उपविजेता तथा टीम मेरिडियन १० हजार रुपये के साथ द्वितीय उपविजेता रही। तीनों टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों के अनुसार यूपीआराइज २०२६ ने छात्रों को उद्योग विशेषज्ञों से संवाद और अपने विचारों को उद्यम में बदलने का अवसर दिया तथा प्रदेश में नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी उपयोगिता साबित की।

स्पेशल स्टोरीज