Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेश४०० छात्राओं को दिया गया सीपीआर व बीएलएस प्रशिक्षण, फ्रीडम फ्रॉम पॉवर्टी...

४०० छात्राओं को दिया गया सीपीआर व बीएलएस प्रशिक्षण, फ्रीडम फ्रॉम पॉवर्टी ट्रस्ट व केजीएमयू की पहल

लखनऊ। फ्रीडम फ्रॉम पॉवर्टी ट्रस्ट और किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में इब्राहिम ऑडिटोरियम, ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, लखनऊ में दो दिवसीय सीपीआर (कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन) एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस कार्यशाला में लगभग ४०० छात्राओं को व्यावहारिक रूप से सीपीआर और बीएलएस का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे आपात परिस्थितियों में जीवनरक्षक सहायता देने में सक्षम बनें। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. के.के. सिंह के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि प्रशिक्षण का नेतृत्व प्रो. समीर मिश्रा ने किया। कार्यशाला में सीपीआर मैनिकिन पर चेस्ट कंप्रेशन, एयरवे ओपनिंग, रेस्क्यू ब्रीथ और एईडी के प्रयोग का प्रशिक्षण विशेषज्ञों की निगरानी में दिया गया। प्रशिक्षण टीम में डॉ. अहमर खान, डॉ. अर्जुन, पैरामेडिकल फैकल्टी के श्यामजी रमन मिश्रा, महिमा वर्मा, सौम्या राय, अनुराग त्रिपाठी, नर्सिंग ऑफिसर शिखा गुप्ता, रेडियो जॉकी अभिषेक शर्मा, अक्षिता शुक्ला, स्टेशन हेड शालिनी गुप्ता और कार्यक्रम समन्वयक पियूष श्रीवास्तव शामिल रहे। फ्रीडम फ्रॉम पॉवर्टी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हेमंत कुमार दीक्षित ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को आत्मविश्वासी फर्स्ट रिस्पॉन्डर बनाना है। ट्रस्ट ने ख्उश्ळ के साथ एमओयू के तहत प्रत्येक वर्ष एक जरूरतमंद छात्र के पाँच वर्षीय एमबीबीएस शुल्क का संपूर्ण प्रायोजन करने की घोषणा भी की।

स्पेशल स्टोरीज