Saturday, June 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलुलु हाइपरमार्केट में आम महोत्सव का भव्य शुभारंभ

लुलु हाइपरमार्केट में आम महोत्सव का भव्य शुभारंभ

40 से अधिक किस्मों के आम एक ही स्थान पर

लखनऊ, 12 जून 2026।
लुलु हाइपरमार्केट में आज आम प्रेमियों के लिए आयोजित आम महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। इस विशेष आयोजन में ग्राहकों के लिए 40 से अधिक किस्मों के उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले आम उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें अल्फांसो, दशहरी, तोतापुरी, बंगनपल्ली, लंगड़ा, चौसा, केसर, नीलम, मालदा तथा अन्य लोकप्रिय किस्में शामिल हैं।
आम महोत्सव का उद्घाटन डॉ. दामोदरन थुक्करम, निदेशक, निदेशक – आईसीएआर – सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ सबट्रॉपिकल हॉर्टिकल्चर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. दामोदरन थुक्करम ने कहा कि आम भारत की पहचान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल उपभोक्ताओं को विभिन्न किस्मों के आमों से परिचित कराते हैं, बल्कि देश की बागवानी परंपरा और किसानों के योगदान को भी प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने लुलु हाइपरमार्केट द्वारा एक ही छत के नीचे इतनी विविधता और गुणवत्ता उपलब्ध कराने की सराहना की।
कार्यक्रम में जयकुमार गंगाधरन, निदेशक – उत्तर प्रदेश, तेलंगाना एवं दिल्ली, लुलु ग्रुप इंडिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि लुलु समूह अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम गुणवत्ता, ताजगी और विविधता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आम महोत्सव ग्राहकों को देश के विभिन्न क्षेत्रों के श्रेष्ठ आमों का स्वाद और अनुभव प्रदान करेगा।
इस अवसर पर सुनील शर्मा, महाप्रबंधक, लुलु हाइपरमार्केट भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आम महोत्सव के दौरान ग्राहकों को 40 से अधिक किस्मों के ताजे और उच्च गुणवत्ता वाले आम उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन आम प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर है, जहां वे अपनी पसंदीदा किस्मों के साथ-साथ कई नई और दुर्लभ किस्मों का भी आनंद ले सकते हैं।

लुलु हाइपरमार्केट ने शहर के सभी आम प्रेमियों को इस विशेष आम महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यहां ग्राहकों को बेहतरीन गुणवत्ता, ताजगी और आमों की विशाल श्रृंखला का अनुभव प्राप्त होगा।
40 से अधिक किस्मों के उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले आमों का इतना विशाल संग्रह आम प्रेमियों को केवल लुलु हाइपरमार्केट में ही उपलब्ध है।

सुमन सुप्रभात: 9415794416, 7007311520

स्पेशल स्टोरीज