लखीमपुर। केएयूके इंटर कॉलेज पड़रिया तुला में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट २०२६ के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के संस्थापक एवं प्रबंधक हाजी डॉ आर ए उस्मानी रहे, जिन्होंने छात्रों को मेडल पहनाकर, मिठाई खिलाकर व उपहार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रबंधिका डॉ एस पी उस्मानी और निदेशक अब्दुल मन्नान उस्मानी रहे। इस अवसर पर हाजी डॉ उस्मानी ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और इसी के माध्यम से विद्यार्थी समाज व देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज से पढ़कर अनेक छात्र विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं।



निदेशक अब्दुल मन्नान उस्मानी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्व सर्वोपरि है। प्रबंधिका डॉ एस पी उस्मानी ने भी मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रिजवान उस्मानी, उपप्रधानाचार्य इमरान अहमद, व्यवस्थापक यूनुस अली सिद्दीकी सहित शिक्षकगण—राजेंद्र प्रसाद राज, महेश पाल, रोहित राठौर, शाह आलम, गोविंद यादव, रचना रस्तोगी, प्रतिमा मिश्रा, प्रियंका चौहान, राजीव प्रेमी, ओमकार सिंह, सुनीता मिश्रा, रेखा, सरिता राज, कविता सिंह, विजय पाल, जगत राम, महादेव मौर्य, दिलीप कुमार विश्वकर्मा, मीना श्रीवास्तव—उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन लुकमान रजा ने किया। समारोह में अभिभावकों व गणमान्य लोगों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

