Sunday, July 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश'चलते-चलते' कार्यक्रम में 1 अगस्त को मीना कुमारी को दी जाएगी संगीतमय...

‘चलते-चलते’ कार्यक्रम में 1 अगस्त को मीना कुमारी को दी जाएगी संगीतमय श्रद्धांजलि

हेरिटेज ऑफ अवध के तत्वावधान में आयोजित होगा कार्यक्रम

लखनऊ। राजधानी में कला, संस्कृति और तहज़ीब को समर्पित विशेष सांस्कृतिक संध्या ‘चलते-चलते’ का आयोजन 1 अगस्त 2026 को किया जाएगा। हेरिटेज ऑफ अवध के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक निशातगंज स्थित कैफी आज़मी अकादमी में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अवध की सांस्कृतिक विरासत, साहित्य, संगीत और तहज़ीब को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे दास्तानगोई से होगी। इसके बाद ‘लखनऊ की तहज़ीब’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी, जिसमें शहर की सांस्कृतिक विरासत और गंगा-जमुनी संस्कृति पर विचार साझा किए जाएंगे। शाम 7 बजे कथाकार सुबूर उस्मानी अपनी कहानियों की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाला दिग्गज अभिनेत्री एवं शायरा मीना कुमारी को समर्पित संगीतमय श्रद्धांजलि होगा। इस विशेष प्रस्तुति में उनकी फिल्मों के लोकप्रिय गीतों और उनके साहित्यिक व्यक्तित्व को संगीत के माध्यम से याद किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह सांस्कृतिक संध्या कला, साहित्य, संगीत और लखनऊ की तहज़ीब को एक मंच पर प्रस्तुत करेगी।

अज़मत अली
सुमन सुप्रभात
9415794416,7007311520

स्पेशल स्टोरीज