ओप्पो इंडिया ने भारत में फाईंड एक्स9एस और फाईंड एक्स9 अल्ट्रा का लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार हुआ है, जो क्रिएटर्स को एडवांस्ड इमेजिंग, ए.आई अनुभव और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस प्रदान करता है। ओप्पो फाईंड एक्स9एस सनसेट ऑरेंज, लैवेंडर स्काई और मिडनाईट ग्रे कलर्स में, तथा फाईंड एक्स9 अल्ट्रा टुंड्रा अंबर और केनयन ऑरेंज रंगों में उपलब्ध है।

ये दोनों स्मार्टफोन 28 मई से ओप्पो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेज़ॉन और मेनलाईन रिटेल स्टोर्स से खरीदे जा सकेंगे।
साल 2026 की पहली तिमाही के लिए आईडीसी द्वारा जारी की गई वर्ल्डवाईड क्वार्टर्ली मोबाईल फोन ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो ने साल-दर-साल 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो सर्वोच्च 5 ब्रांडों में सबसे अधिक है। इससे भारत में सर्वोच्च तीन स्मार्टफोन ब्रांड्स में ओप्पो की स्थिति मजबूत हुई है और इसका बाजार अंश बढ़कर 15.3 प्रतिशत हो गया है। इस तेजी से ओप्पो की ग्राहक केंद्रित इनोवेशन की फिलॉसफी प्रदर्शित होती है, जिसने ओप्पो को भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक के रूप में स्थापित कर दिया है।
गोल्डी पटनायक, हेड, कम्युनिकेशंस, ओप्पो इंडिया ने कहा, ‘‘ओप्पो में हम इनोवेशन के लिए अपना ध्यान इस पर केंद्रित करते हैं कि लोग अपनी डिवाईस का इस्तेमाल कैसे करते हैं। फाईंड एक्स9 अल्ट्रा हमारी सबसे आधुनिक इमेजिंग टेक्नोलॉजी पेश करता है, वहीं फाईंड एक्स9एस में ज्यादा स्लिम और लाईटवेट डिवाईस में वही फ्लैगशिप डीएनए दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन के यूज़र्स की बदलती अपेक्षाओं को प्रदर्शित करते हैं। इनसे बाजार में फ्लैगशिप अनुभव पेश करने पर हमारा लगातार फोकस प्रदर्शित होता है।’’
ओप्पो फाईंड एक्स9 अल्ट्राः स्मार्टफोन में नई जनरेशन का हैसेलब्लैड कैमरा सिस्टम
फाईंड एक्स9 अल्ट्रा में ओप्पो का नई-जनरेशन का हैसेलब्लैड मास्टर कैमरा सिस्टम दिया गया है। यह उन यूज़र्स के लिए बना है, जो अपने स्मार्टफोन का उपयोग कैमरा के रूप में करते हैं।
इसमें 50 मेगापिक्सल का 10एक्स ऑप्टिकल ज़ूम टेलीफोटो कैमरा है, जिसमें 230 मिमी-ईक्विवेलेंट टेलीकन्वर्टर बिल्ट-इन है, तथा इसे ओप्पो का प्रोप्रायटरी क्विंटुपल प्रिज़्म पेरिस्कोप स्ट्रक्चर संचालित करता है। यह 200 मेगापिक्सल के मुख्य और 200 मेगापिक्सल के 3एक्स टेलीफोटो कैमरा के साथ काम करते हुए 14 मिमी से 460 मिमी तक की फोकल रेंज प्रदान करता है। इस सेटअप में एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाईड कैमरा, नया ट्रू कलर कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी शामिल है।
इस सिस्टम को ओप्पो का लुमो इमेज इंजन सपोर्ट करता है और डायनामिक रेंज एवं डिटेल बढ़ा देता है। वहीं हैसेलब्लैड मास्टर, पोर्टेªट और एक्सपैन मोड क्रिएटिव फ्लेक्सिबिलिटी और हैसेलब्लैड का सिग्नेचर इमेजिंग अनुभव प्रदान करते हैं।
फाईंड एक्स9 अल्ट्रा वीडियोग के लिए 60 एफपीएस पर 4के रिकॉर्डिंग, 120एफपीएस डॉल्बी विज़न एचडीआर को सपोर्ट करता है। इसमें ओप्पो के फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में पहली बार 30एफपीएस पर 8के रिकॉर्डिंग पेश की गई है। ओ-लॉग2, एसेज़ और 3डी लुट्स रियल-टाईम प्रिव्यू एवं लुट बर्न-इन के साथ प्रोफेशनल वर्कफ्लो को सपोर्ट करते हैं।
फाईंड एक्स9 अल्ट्रा में 6.82 इंच का 144 हर्ट्ज़ क्यूएचडी+ प्रोएक्सडीआर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राईटनेस 3600 निट्स तक है। व्यूईंग के बेहतर कम्फर्ट के लिए 2160 हर्ट्ज़ तक की पीडब्लूएम डिमिंग मिलती है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलाईट जेन 5 प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, यह 7050 एम.ए.एच की सिलिकॉन कार्बन बैटरी, 100 वॉट के सुपरवूक वायर्ड तथा 50 वॉट के एयरवूक वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।

