Monday, November 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार नए सदस्यों को किया...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार नए सदस्यों को किया नामित

नई दिल्ली, 13 जुलाई 2025 । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80(3) के तहत राज्यसभा के लिए चार नए सदस्यों को नामित किया है। इनमें प्रमुख सरकारी वकील रह चुके और हाल ही में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे उज्ज्वल निकम का नाम प्रमुख है। निकम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले सहित कई हाई-प्रोफाइल मामलों में अभियोजन पक्ष का नेतृत्व किया है।

अन्य नामित सदस्यों में केरल के वरिष्ठ समाजसेवी और शिक्षाविद सी. सदानंदन मास्टर, भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और जानी-मानी इतिहासकार एवं शिक्षाविद डॉ. मीनाक्षी जैन शामिल हैं।

ये नामांकन उन चार सीटों के स्थान पर किए गए हैं जो पूर्व नामित सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हुई थीं। राज्यसभा में कुल 245 सदस्य होते हैं, जिनमें से 233 का चुनाव होता है और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा नामित किया जाता है। ये नामांकन कला, साहित्य, विज्ञान और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों में से किए जाते हैं।

स्पेशल स्टोरीज