Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तराखंड महोत्सव द्वितीय दिवस - लोक संस्कृतियों का विहंगम संगम गोमती तट...

उत्तराखंड महोत्सव द्वितीय दिवस – लोक संस्कृतियों का विहंगम संगम गोमती तट पर

लखनऊ 10 नवंबर। पंडित गोविंद बल्लभ पंत उत्तराखंड महोत्सव में कतारबद्ध लगे स्टाल तथा सुंदर ढंग से की गई सजावट, भव्य स्टेज पर चल रहे विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा दिन में चल रही प्रतियोगिताएं महोत्सव में आए दर्शकों को अपनी ओर खींच लेती हैं। पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय संस्कृतिक उपवन बीरबल साहनी मार्ग पर चल रहे उत्तराखंड महोत्सव में छोलिया दल की प्रस्तुति भी लोक संस्कृति की झलक बीच-बीच में प्रस्तुत करती रहती है।

उत्तराखंड महापरिषद द्वारा आयोजित महोत्सव के द्वितीय दिवस के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि समीरन सिन्हा रे मुख्य महाप्रबन्धक एवं क्षेत्रीय प्रमुख (मानव संसाधन) उत्तरी क्षेत्र एवं पूर्वी क्षेत्र-2, एन0टी0पी0सी0, श्रीमती संगीता सिन्हा रे, उपाध्यक्ष, उत्तरा लेडीज़ क्लब, एन0टी0पी0सी0, लखनऊ एवं महापरिषद के पदाधिकारियों द्वारा परंपरागत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने संबोधन में लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में महापरिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लोक कलाकारों को एक मंच उपलब्ध कराते हैं, जिनके माध्यम से लोक कलाकार लोक संस्कृति का संदेश वाहक बन कर अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों का प्रचार प्रसार करते हैं, इससे विशेष कर युवा आकर्षित होते हैं और ऐसे ही हमारी धरोहर संस्कृति अगली पीढ़ी को प्राप्त होती है।

महापरिषद ने सह प्रायोजक के रूप में सहयोग प्रदान करने के लिए एनटीपीसी का आभार व्यक्त किया।
आज दिन में 02ः00 बजे से 5 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए काफल एकल गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया, प्रथम- अंबादत्त कांडपाल, द्वितीय-देवेश्वरी पवार, तृतीय रेनू सिन्हा रहे तथा निर्णायक सुनीता कनवाल, सीता नेगी रहीं। यह प्रतियोगिता पुष्पा वैष्णव, रेनू तिवारी, पुष्पा गैलाकोटी की देखरेख में सम्पन्न हुई।
डॉ रूबी राज सिन्हा के नेतृत्व में बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ‘‘महिषासुर मर्दीनी’’ देवी के नौ रूपों के दर्शन-जिसमें डॉ रूबी राज सिन्हा (अध्यक्ष)- आदिशक्ति, कल्पना सिंह- राधा रानी, आरती निगम- शेरावाली मैया, पूनम श्रीवास्तव- काली माता, निरुपमा गुप्ता- रुक्मिणी, रेणु सिन्हा- महालक्ष्मी आदि स्वरूप में दिखाई दी।

इस अवसर पर महापरिषद के संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, अध्यक्ष हरीश चन्द्र पंत,महासचिव भरत सिंह बिष्ट, सचिव राजेश बिष्ट, मंगल सिंह रावत, महेश रौतेला, पूरन सिंह जीना, के एस चुफाल, शेर सिंह भाकुनी, भुवन पटवाल, अशोक अस्वाल, रमेश अधिकारी, सुरेश जोशी, सुनील उप्रेती, भुवन पाठक, पान सिंह, कैलाश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह कनवाल ने बताया कि डांस उत्तराखंड डांस, नाचेगा भारत, झोड़ा, वॉइस ऑफ उत्तराखंड आदि प्रतियोगिताओं को बेहतर बनाने में पूरन सिंह जीना एवं महेन्द्र सिंह गैलाकोटी ने बहुत मेहनत की है तथा यह प्रतियोगितायें लोगों द्वारा पसंद भी की जा रही हैं।
कु0 आन्या भट्ट के नृत्य की प्रस्तुति, नम्रता मिश्रा का भजन एवं रंजना जोशी का गायन, सुप्रिया रावत का ‘‘भोजपुरी गायन’’ एवं लोक भजन, लोक संगीत फाउण्डेशन की प्रस्तुति, लोक संस्कृति फाउंडेशन की अनन्या, आव्या प्रीती नेगी-‘‘मेरी ढाई हाथे धमेली पूजी के कमरा’’ एवं ‘‘गुलाबी सरारा’’ का पहाड़ी लोक नृत्य, संगीत संस्कृति फाउण्डेशन की सीमा जोशी का नृत्य एवं रजनी गंधा के नेतृत्व मे सामूहिक लोक नृत्य तथा सनातन संस्कार मंच की रजनी तिवारी- के नेतृत्व में सुन्दर अवधी लोक गायन- आदि सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकांे का मन मोहा और खूब तालियाँ बटोरी।
आज शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति, विकास नगर- श्रीमती देवकी बोरा के नेतृत्व में झोड़ा, संस्कृति विभाग, देहरादून उत्तराखण्ड के सहयोग से हंसा नृत्य नाटय कला विकास सोसायटी, देहरादून, गढ़वाल के दल द्वारा श्रीमती इन्दू भट्ट ममगई (संस्कृति विभाग उत्तराखण्ड) के नेतृत्व में गणेश वन्दना, रासो, घसियारी (गायक-दुर्गा सागर, इन्दू ममगई, गौतम, सुनील कोठियाल, नृत्य कलाकार-संतोष, सतीश, रोहित, नीरज, मीनाक्षी, नियति, मानसी, पदमा एवं वाद्य कलाकार-ढोलक-गौरव आर्या, सिन्थसाइजर-शुभम, तबला-कुणाल जोशी, पैड हर्षित डांगी) की सुन्दर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अपनी संस्कृति से रूबरू कराया।
झोड़ा प्रतियोगिता के 5 दल – हेमा तिवारी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति विकास नगर, प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में देवभूमि वृन्दावन जनसरोकार समिति पीजीआई वृन्दावन क्षेत्र, माया बिष्ट के नेतृत्व में बृह्म कमल सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति इन्दिरानगर विस्तार, सविता बिष्ट के नेतृत्व में सुगामऊ- ने अपने अपने झोड़ो की सुन्दर छटा गोमा तट पर बिखेरी।
सुरेन्द्र राजेश्वरी के संचालन में वाॅयस आॅफ उत्तराखण्ड में 4 गायकों-जगत सिंह धपोला, लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया, दीपक परवाल, पंकज वाणगी-की छपेली की प्रस्तुतियों ने दर्शकांे का मनोरंजन किया।
नाचेगा भारत के 3 दल – डा0 श्रेया संगीत संस्थान नेतृत्व डा0 श्रेया, लीरिक एकेडमी आॅफ म्यूजिक – नेतृत्व-मनीष त्रिपाठी एवं अनीता सिंह, सिटी स्कूल आॅफ डांस- नेतृत्व दिव्या शुक्ला ने सुन्दर नृत्यों से मंच सजाया।
डांस उत्तराखण्ड डांस, सीजन-4 के 4 दल – सृजनाकुर ग्रुप, गोमती नगर-सुश्री प्रियंका बिष्ट के नेतृत्व में, एहसास ग्रुप, आलोक नगर-श्रीमती राधा बोरा के नेतृत्व में, उमंग ग्रुप, बसुन्धरा पुरम – श्रीमती सुशीला नेगी के नेतृत्व में, जौहार मुन्स्यार सांस्कृतिक दल, विकास नगर- श्रीमती नंदा रावत के नेतृत्व में – लोक गीतों पर सुन्दर पारम्परिक नृत्यों की प्रस्तुति देते हुए लोगांे को झुमाया।
कल दो बजे से समूह गायान प्रतियोगिता 05 वर्ष से अधिक आयुवर्ग, छोलिया नृत्य – संस्कार से सनातन श्री प्रमोद चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में मातृ पूजन, घर मोरे परदेसिया, घूमर-श्रेयासी पाण्डेय का नृत्य, सूफी कथक सुमित सिंह द्वारा, पहाड़ी मिक्स नृत्य -दिव्यांशी एवं रूद्राक्षी भट्ट, फैट टू फिट (वूमेन फिटनेस एण्ड डांस अकादमी) की तृप्ति गुप्ता के नेतृत्व में – भोला शम्भो, राधा कैसे ना जले, अई गिरिनन्दिनी– पहाड़़ी नृत्य- राधा साहू।
दो झोड़ों की प्रस्तुति- शिवानी विहार – हेमा बिष्ट के नेतृत्व में, बजरंग नगर – कमला बिष्ट के नेतृत्व में, संस्कृति विभाग, देहरादून उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आए दलोें की प्रस्तुति, झोड़ा प्रतियोगिता के 6 दलों की प्रस्तुति, कन्हैया नगर – राधा बोरा के नेतृत्व में, कुर्मान्चल नगर (प्रथम)- नीलम जोशी के नेतृत्व में, कुर्मान्चल नगर (द्वितीय)- रेनू काण्डपाल के नेतृत्व में, आदिल नगर -शोभा पटवाल के नेतृत्व में, संकल्प ग्रुप – मंजू पाण्डेय के नेतृत्व में, ंसरोजनी नगर – श्रीमती मंजू नेगी के नेतृत्व में।
वाॅयस आॅफ उत्तराखण्ड में गायक स्व0 गिरीश तिवारी (गिरदा) स्व0 गोपाल बाबू गोस्वामी, स्व0 हीरा सिंह राणा, स्व0 कबूतरी देबी एवं स्व0 प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में कुमाॅऊनी गानों पर 4 गायकों की प्रस्तुति- जगत सिंह धपोला, सुश्री बबली भण्डारी, दर्शन सिंह परिहार, श्री पान सिंह, संचालन सुरेन्द्र राजेश्वरी।
संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से आए दलोें की प्रस्तुति।
नाचेगा भारत के 3 दल-वी0वी0डी0 स्किल डेवलेपमेण्ट – शैलेन्द्र सिंह एवं श्रीमती बीना वर्मा के नेतृत्व में, यश म्यूजिकल ग्रुप अयोध्या -श्रीमती संगीता अहूजा के नेतृत्व में, ,नुपुर संस्था महानगर – श्रीमती विभा नौटियाल के नेतृत्व में।
डांस उत्तराखण्ड डांस, सीजन-4 के 4 दलों की प्रस्तुति – देवभूमि वृन्दावन जनसरोकार समिति, पीजीआई वृन्दावन क्षेत्र-श्री प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में, नया सवेरा फाउण्डेशन, नीलमत्था- श्रीमती पिंकी नौटियाल के नेतृत्व में, यूथ सांस्कृतिक समिति, गोमती नगर – श्री सार्थक रावत के नेतृत्व में, सृजन ग्रुप चिनहट- श्रीमती सुनीता रावत एवं राजेश्वरी रावत के नेतृत्व में।
संस्कृति विभाग, देहरादून के सहयोग से हंसा नृत्य नाटय कला विकास सोसायटी, देहरादून, के दल द्वारा श्रीमती इन्दू भट्ट ममगई के नेतृत्व में जौनसारी आदि लोक नृत्यों की प्रस्तुति।

स्पेशल स्टोरीज