लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने अगस्त २०२६ में उत्कृष्ट संरक्षा कार्य के लिए १२ रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इन कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान अपनी सजगता, कर्तव्यनिष्ठा और तत्परता का परिचय देते हुए समय रहते संभावित खतरों की पहचान की और आवश्यक कार्रवाई कर बड़ी रेल दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्मानित कर्मचारियों में स्टेशन अधीक्षक/ब्लॉक हट ‘बी’ मुकेश कुमार ठाकुर, पॉइंट्समैन/सरकोनी श्री आकाश सरोज, वरिष्ठ खंड अभियंता/वर्क्स उन्नाव गजाली रहमान, स्टेशन मास्टर/वीरापट्टी श्री विनोद कुमार यादव, पॉइंट्समैन/तालाखजूरी श्री अरुण कुमार वर्मा, स्टेशन मास्टर/बाबतपुर सर्वजीत कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक/शिवपुर ललित कुमार, ट्रेन मैनेजर/वाराणसी श्री इंद्राज यादव, पॉइंट्समैन/लोहता दीपक विश्वकर्मा, पॉइंट्समैन/जौनपुर सिटी सुजीत कुमार, पॉइंट्समैन-ए/कपसेठी श्री मनीष कुमार सोनकर तथा स्टेशन मास्टर/जैतीपुर राहुल कुमार शामिल हैं।
इन कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान धुआं, चिंगारी, हैंगिंग पार्ट, ब्रेक बाइन्डिंग तथा ट्रैक में बैलास्ट धंसने जैसी संभावित खामियों को समय रहते पहचान लिया। उन्होंने सूझबूझ और तत्परता से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित गाड़ियों को सुरक्षित रुकवाया, जिससे संभावित गंभीर रेल दुर्घटनाओं को टाला जा सका।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने कर्मचारियों की सतर्कता और कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि रेल परिचालन में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारियों की ऐसी सजगता और तत्पर कार्रवाई से रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

