Wednesday, May 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमन शांति समिति का भव्य आईडी कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

अमन शांति समिति का भव्य आईडी कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

पत्रकार,अधिवक्ता,समाजसेवी,चिकित्सक और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

लखनऊ। राजधानी के टुरियागंज क्षेत्र स्थित अमन शांति समिति के हाल में अमन शांति समिति द्वारा नवीन पदाधिकारियों के आईडी कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द, सेवा भावना और संगठन की जनहितकारी गतिविधियों की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिरीक्षक एवं सदस्य पुलिस भर्ती बोर्ड उत्तर प्रदेश श्री राम कृष्ण चतुर्वेदी का स्वागत एवं सम्मान अमन शांति समिति के अध्यक्ष इमरान कुरैशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. फुरकान, मुख्तार अहमद, महामंत्री राष्ट्रपति पदक से सम्मानित आज़ाद हफ़ीज़, उपाध्यक्ष इसराइल कुरैशी, मो. अजमल, मो. मुदीर एवं रिजवान कुरैशी ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक श्री विमल किशोर श्रीवास्तव का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह में अमन शांति समिति के संरक्षकों अमीर ख़ालिद ख़ान, गुलशेर आज़ाद, सुनील यादव, मो. आरिफ ज्वेलर्स, डॉ. सलमान ख़ालिद, अज़ीज़ सिद्दीकी, अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद एवं माजिद अली ख़ान को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री राम कृष्ण चतुर्वेदी के करकमलों द्वारा अमन शांति समिति के नवीन पदाधिकारियों शाफहीन कुरैशी, मो. समीर, लइक अहमद, इस्लाम ख़ान, अजय कुमार, तान्या रस्तोगी, मो. जलील, मो. आरिफ, जमील मालिक, सरफ़राज़ ज़ाहिद, मुजीब बेग, शबाब नूर, मो. शादाब, फुरकान, अराफात, अबुज़र, तनवीर, कैफ, शकील अहमद, असलम, अयान, राजेन्द्र कुमार, मो. रईस, आमिर एवं भानु प्रताप सिंह को आईडी कार्ड प्रदान कर उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इसके साथ ही अमन शांति समिति महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख सदस्य मोनी मिश्रा, डॉ. शिखा सिंह, रिजवाना ख़ान, ज़ीनत परवीन, अन्नू अवस्थी, डॉ. शाइस्ता एवं लक्ष्मी देवी को भी आईडी कार्ड वितरित किए गए।
आईडी कार्ड वितरण समारोह के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राम कृष्ण चतुर्वेदी ने कहा कि “आज आपको केवल आईडी कार्ड नहीं, बल्कि समाज सेवा की एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, जिसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना होगा। अमन शांति समिति वर्षों से अध्यक्ष इमरान कुरैशी के कुशल नेतृत्व तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुख्तार अहमद और मो. फुरकान की संकल्पना में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रही है। संस्था ने न केवल लखनऊ बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में आपदा के समय बिना किसी भेदभाव के राहत सामग्री पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। आज अमन शांति समिति किसी परिचय की मोहताज नहीं है। मेरा सहयोग और आशीर्वाद हमेशा समिति के साथ रहेगा।”
कार्यक्रम में अमन शांति समिति के पूर्व पदाधिकारी सालेहीन, शेख सईद हुसैन, गुफरान, रेहान अहमद, फैसल, शादाब, सलमान, मो. रिजवान, रेहान, चाँद, हाफिज़ खुबैब एवं मो. अनस अनीस अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन आमिर मुख्तार ने किया, जबकि अंत में अमन शांति समिति के अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुमन सुप्रभात: 9415794416, 7007311520

स्पेशल स्टोरीज