लखनऊ। राजधानी की नीलम शंखवार को वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकॉन फिनिक्स क्वीन 2026 का ताज मिला।
पेशे से शिक्षिका नीलम शंखवार ने आज लखनऊ में एक पत्रकार वार्ता में बताया कि यह ताज नई दिल्ली के फेयरली होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में राष्ट्रीय स्तर की कड़ी सौन्दर्य प्रतियोगिता में हासिल किया है। यह प्रतियोगिता “ड्रीम डेयर एंड बी द क्वीन” थीम पर आधारित थी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में ट्रडिशनल राउंड, डांस राउंड, इवनिंग गाउन सेगमेंट, टैलेंट शोकेस, पर्सनल इंटरव्यू और रैंप वॉक शामिल था। नीलम की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयास का अहम योगदान रहा। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

इस उपलब्धि पर नीलम ने कहा की जीत का यह ताज केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि यह दर्शाता है कि उसने अपनी सीमाओं को तोड़ा है, रूढ़ियों को पीछे छोड़कर अपनी एक नई पहचान बनाई है, चाहे वह एक कामकाजी महिला हो या गृहिणी।
उन्होंने कहा कि यह ताज न केवल सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि हर महिला के लचीलेपन, संतुलन और सपनों की यात्रा का प्रतीक है। मैं यह जीत उन सभी महिलाओं को समर्पित करती हूँ जो अपने परिवार, करियर और समुदाय में चमकने की आकांक्षा रखती हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को हासिल करने में मेरे पति और मेरे बच्चों का बहुत बड़ा योगदान रहा है, इन सबने मुझे बहुत प्रेरित किया।
एक शिक्षिका होने के नाते मेरा यह मानना है कि एक सशक्त और शिक्षित महिला ही एक ऐसे मजबूत राष्ट्र की नींव रख सकती है, जो प्रगतिशील और आत्मनिर्भर हो, जब एक लड़की पढ़ती है, तो वह न केवल स्वयं शिक्षित होती है, बल्कि अपने पूरे परिवार को शिक्षित करती है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा महिलाओं को आर्थिक और मानसिक रूप से स्वतंत्र बनाती है।
सुमन सुप्रभात: 9415794416, 7007311520

