लखनऊ, 17 अप्रैल 2026। बॉन ने अब राजधानी लखनऊ में अपने उत्पादों की शुरुआत कर दी है। नवाबी खानपान और स्वाद के लिए प्रसिद्ध इस शहर में ब्रांड ने अपने कदम रखते हुए स्थानीय बाजार में नई प्रतिस्पर्धा का संकेत दिया है।
लखनऊ अपने समृद्ध भोजन संस्कृति और उच्च गुणवत्ता के मानकों के लिए जाना जाता है, जहां हर व्यंजन में स्वाद, परंपरा और उत्कृष्टता की अपेक्षा की जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बॉन ने अपने ब्रेड और अन्य बेकरी उत्पादों के माध्यम से ताजगी, मुलायमपन और गुणवत्ता का भरोसा देने का दावा किया है।
ब्रांड ने अपनी एंट्री को खास बनाने के लिए एक डिजिटल अभियान भी शुरू किया है, जिसका संदेश है— “ब्रेड में नवाब कौन? लखनऊ बोलेगा बॉन।” इस अभियान के जरिए उपभोक्ताओं को ब्राउन ब्रेड, आटा आधारित ब्रेड, बिना मैदा वाले उत्पाद, गार्लिक ब्रेड, बन, पिज्जा बेस और कुलचा जैसे विभिन्न उत्पादों का अनुभव करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कंपनी का कहना है कि वह दैनिक उपयोग के उत्पादों के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के लिए भी विकल्प उपलब्ध करा रही है। इसके विस्तृत उत्पाद पोर्टफोलियो का उद्देश्य लखनऊ के घरों में अपनी जगह बनाना और उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करना है।
मजबूत वितरण नेटवर्क के माध्यम से कंपनी ने शहर के प्रमुख जनरल स्टोर्स के साथ-साथ बड़े खुदरा प्रतिष्ठानों में भी अपने उत्पाद उपलब्ध कराए हैं। उपभोक्ता इन उत्पादों को ऑनलाइन माध्यम से भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
साल 1985 में मनजीत सिंह द्वारा स्थापित यह कंपनी उत्तर भारत के प्रमुख बेकरी ब्रांड्स में गिनी जाती है। लुधियाना स्थित मुख्यालय से संचालित यह संस्था ब्रेड, बिस्कुट, केक, रस्क और कुकीज़ जैसे अनेक खाद्य उत्पादों का निर्माण करती है। कंपनी के उत्पाद देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ 55 से अधिक देशों में भी निर्यात किए जाते हैं।
बॉन को गुणवत्ता के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। अब लखनऊ में इसकी एंट्री से स्थानीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प मिलने की उम्मीद है।

